फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanshu Painyuli: 'मिर्जापुर 3' के रॉबिन ने बर्थडे पर भी नहीं ली छुट्टी, टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Mon, 29 Aug 2022 08:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Aug 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu Painyuli celebrates his birthday with the 'Mirzapur 3' team in Varanasi
प्रियांशु पेन्युली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियांशु पेन्युली अपने दमदार अदाकारी की वजह से जाने जाते हैं। वह हर साल 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। एक्टर अपने काम के प्रति कितना सीरियस हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने बर्थडे पर भी वह अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग में लगे रहे। 'मिर्जापुर', 'रश्मि रॉकेट' और 'एक्सट्रैक्शन' सहित लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज में अपने दमदार परफॉरमेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले प्रियांशु ने इस बार अपना जन्मदिन वाराणसी में 'मिर्जापुर 3' की टीम की साथ मनाया।

Priyanshu Painyuli celebrates his birthday with the 'Mirzapur 3' team in Varanasi
प्रियांशु पेन्युली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इस समय मिर्जापुर सीजन तीन की शूटिंग यहां काफी जोरशोर से  चल रही है। इस साल प्रियांशु अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से काफी बिजी हैं। अपने काम को आगे रखते हुए उन्होंने इस बार बर्थडे पर छुट्टी न लेने का फैसला किया और मिर्जापुर 3 की शूटिंग की। 

 

Priyanshu Painyuli celebrates his birthday with the 'Mirzapur 3' team in Varanasi
प्रियांशु पेन्युली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियांशु ने बताया, 'मैं अपने जन्मदिन पर वाराणसी जैसे पवित्र स्थान पर शूटिंग करने के लिए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। हालांकि आप हमेशा अपने प्रियजनों के साथ इस विशेष दिन को मनाना चाहते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अपने जन्मदिन पर काम करके बहुत अच्छा लगा। खासकर वाराणसी में 'मिर्जापुर' की टीम के साथ।  इस बार का मेरा जन्मदिन रॉबिन स्टाइल का रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanshu Painyuli celebrates his birthday with the 'Mirzapur 3' team in Varanasi
प्रियांशु पेन्युली 'मिर्जापुर 3' की टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि मिर्जापुर सीजन 3 का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। शो में प्रियांशु ने रॉबिन का किरदार निभाया है। सीरीज में उनके किरदार को लोगों ने काफी सराहा था। साथ ही मिर्जापुर सीरीज को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में इस सीरीज की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं जिसके बाद से ही लोगों की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed