फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी पर इस हफ्ते रोहन की डबल धमाका की तैयारी, एक दिन के अंतराल पर होंगी दोनों सीरीज रिलीज

Wed, 23 Dec 2020 05:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Dec 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Rohan Sippy Talks About His Two Upcomig Web Series Sandwiched Forever and Criminal Justice Behind Closed Doors
रोहन सिप्पी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्देशन में अपने बाल सखा अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म ‘कुछ ना कहो’ से शुरुआत करने वाले फिल्ममेकर रोहन सिप्पी साल 2020 के आखिरी महीने में अपना डबल धमाका करने जा रहे हैं। ये डबल धमाका होगा एक साथ दो वेब सीरीज रिलीज करके और दिलचस्प बात ये है कि दोनों वेब सीरीज के विषय एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। रोहन का कहना है कि वह बदलते समय के साथ खुद को बदलने की कोशिश कर रहे हैं और उनको उम्मीद है कि ये दोनों वेब सीरीज लोगों को पसंद आएंगी।

Rohan Sippy Talks About His Two Upcomig Web Series Sandwiched Forever and Criminal Justice Behind Closed Doors
सैंडविच्ड फॉरेवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी कॉमेडी वेब सीरीज ‘सैंडविच्ड फॉरएवर’ की प्रेस कांफ्रेस में मिले रोहन बताते हैं, ‘ये वेबसीरीज हम मार्च में बनाने की तैयारी कर रहे थे। काफी कुछ काम भी हो चुका था। लेकिन तभी लॉकडाउन शुरू हो गया। फिर हमने इस पर अनलॉक के बाद जुलाई में काम शुरू किया। कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही ये पूरी सीरीज शूट की गई है और मैं इस बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को काफी उत्सुक हूं।’

Rohan Sippy Talks About His Two Upcomig Web Series Sandwiched Forever and Criminal Justice Behind Closed Doors
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये पूछे जाने पर कि उनकी एक और वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस-बिहांइड क्लोज्ड डोर्स’ भी एक दिन के अंतराल पर ओटीटी पर रिलीज हो रही है, ऐसे में क्या इनका समय थोड़ा आगे पीछे होता तो उनके प्रशंसकों को सहूलियत नहीं होती? रोहन कहते हैं, ‘मेरे लिए तो दोनों वेब सीरीज पर काम करना उतना ही आनंददायक रहा जितना कि मुझे हमेशा किसी भी काम को करने में आनंद आता है। मुझे दोनों सीरीज में बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार निर्देशित करने को मिले और दोनों वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान इनके निर्माताओं ने हमें काफी मदद की। हां, दोनों का समय आगे पीछे कैसे हो गया, इस बारे में तो इसके निर्माता ही बता सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohan Sippy Talks About His Two Upcomig Web Series Sandwiched Forever and Criminal Justice Behind Closed Doors
सैंडविच्ड फॉरेवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

15 एपिसोड की सीरीज ‘सैंडविच्ड फॉरएवर’ एक सिटकॉम (सिचुएशन कॉमेडी) सीरीज है, जिसकी कहानी नवविवाहित समीर और नैना के इर्द-गिर्द घूमती है। शादी के बाद दोनों को जो घर मिलता है वह उनके सास-ससुर का पड़ोस भी है। नई वैवाहिक जिंदगी में दोनों के सास ससुर का घालमेल क्या क्या रंग दिखाता है, इसी पर इस सीरीज का हास्य टिका है। सीरीज में कुणाल रॉय कपूर, अतुल कुलकर्णी और जाकिर हुसैन का साथ दे रही हैं आहना कुमरा, दिव्या सेठ शाह और लुबना सलीम। सीरीज का हर एपिसोड एक स्वतंत्र कहानी कहता है। शो के क्रिएटिव डायरेक्टर रितेश मोदी बताते हैं कि इस शो के तमाम किस्से और तमाम प्रेरणाएं उन्होंने अपने निजी जीवन के उस दौर से भी लिए हैं जो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ससुराल में बिताए गए अपने समय में अनुभव किए।

विज्ञापन
Rohan Sippy Talks About His Two Upcomig Web Series Sandwiched Forever and Criminal Justice Behind Closed Doors
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ में पंकज त्रिपाठी, कीर्ति कुल्हरी और अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकार शामिल हैं। ये एक कोर्ट रूम क्राइम ड्रामा है और बीबीसी के एक बहुत ही चर्चित शो का हिंदी रूपांतरण हैं। आठ एपिसोड वाली इस कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने अर्जुन मुखर्जी के साथ मिलकर किया है। इसकी कहानी अपूर्व असरानी ने लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed