लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए दर्शकों की निरभर्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ी है। शूटिंग बंद होने की वजह से टीवी पर नया कंटेट नहीं है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स कुछ ना कुछ नया देने की कोशिश कर रहे हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है। कई सीरीज की लोकप्रियता इन दिनों खूब बढ़ी है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनके अगले सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये हिट वेब सीरीज आपने देखीं क्या? अब हो रहा अगले सीजन का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली इस वेब सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। इसकी शूटिंग शुरू भी हो गई थी और मेकर्स काफी उत्साहित थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये भी रूक गया। पहले सीजन में इस वेब सीरीज के 10 एपिसोड्स थे।
मिर्जापुर
अमेजॉन प्राइम वीडयो पर जिस सीरीज की सबसे ज्यादा चर्चा है वो मिर्जापुर है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस वेब सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस मिर्जापुर 2 को लेकर पोस्ट करते रहते हैं।
घुल
नेटफ्लिक्स की हॉरर-थ्रिलर सीरीज में राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन पैट्रिक ग्राहम ने किया था। दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका निभाई। सीरीज के विषय को लेकर काफी विवाद भी हुआ। पहले सीजन में इसमें छह एपिसोड्स थे। सीरीज का निर्देशन दीपा मेहता ने किया है।