फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Season 2 Series: नेटफ्लिक्स इंडिया पर हो रही लोकप्रिय सीरीज की वापसी, मिलेगा मनोरंजन का परफेक्ट डोज

Fri, 15 Jul 2022 02:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Jul 2022 02:56 PM IST
सार

ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए उनकी पसंद के कंटेंट पेश कर रहे हैं। सीरीज के प्रति दर्शकों की इसी लोकप्रियता को देखते हुए अब नेटफ्लिक्स जल्द ही अपने कुछ पसंदीदा शोज वापस ला रहा है, लेकिन एक नए अंदाज में।

विज्ञापन
SEASON 2 CELEBRATE: YOUR FAVOURITE SHOWS ARE RETURNING ON NETFLIX INDIA
Season 2 Series - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए उनकी पसंद के कंटेंट पेश कर रहे हैं। सीरीज के प्रति दर्शकों की इसी लोकप्रियता को देखते हुए अब नेटफ्लिक्स जल्द ही अपने कुछ पसंदीदा शोज वापस ला रहा है, लेकिन एक नए अंदाज में। नेटफ्लिक्ट इंडिया की लोकप्रिय सीरीज ‘दिल्ली क्राइम', 'जामतारा: सबका नंबर आएगा', 'बेमेल', 'मसाबा मसाबा' और 'फैब्युलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' के नए सीजन जल्द ही आने वाले हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने अपने दर्शकों की वॉचलिस्ट फुल करने का पूरा इंतजाम कर लिया है। 

 

SEASON 2 CELEBRATE: YOUR FAVOURITE SHOWS ARE RETURNING ON NETFLIX INDIA
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली क्राइम: सीजन 2

शेफाली शाह, रसिका दुगल, राजेश तैलंग स्टारर दिल्ली क्राइम में सीजन 2 में डीसीपी वर्तिका और उनकी टीम खूंखार हत्यारों की तलाश करती नजर आएगी। तनुज चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, यशस्विनी दयामा, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, डेन्ज़िल स्मिथ, तिलोत्तमा शोम, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव, अंकित शर्मा भी नजर आएंगे। 

SEASON 2 CELEBRATE: YOUR FAVOURITE SHOWS ARE RETURNING ON NETFLIX INDIA
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जामताड़ा- सबका नंबर आएगा: सीजन 2

रॉकी, सनी और गुड़िया भारत के सबसे बड़े घोटाले के साथ के साथ एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। बड़े खिलाड़ी और बड़े घोटाले जामताड़ा में फिर प्रवेश करेंगे। बदले की इस कहानी में कौन जीतेगा ये देखना दिलचस्प होगा। सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में  स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमन पुष्कर, मोनिका पंवार, अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्ष परदासनी और सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SEASON 2 CELEBRATE: YOUR FAVOURITE SHOWS ARE RETURNING ON NETFLIX INDIA
फैब्युलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्सः सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फैब्युलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्सः सीजन 2

अपनी तरह का एक प्रीमियम रियलिटी शो जो आपको बॉलीवुड के दिल में ले जाता है। सेलिब्रटी वाइफ्स पर बनीं सीरीज में इंडस्ट्री की कई मशहूर पत्नियों की लाइफस्टाइल दिखाई गई है। सीरीज में दूसरे सीजन में सीमा खान, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी सोनी की लाइफस्टाइल दिखाई गई है। 

विज्ञापन
SEASON 2 CELEBRATE: YOUR FAVOURITE SHOWS ARE RETURNING ON NETFLIX INDIA
nina masaba gupta

मसाबा मसाबा: सीजन 2

ग्लैमर के पीछे क्या है? यह एक कठिन दुनिया है, लेकिन मसाबा और नीना गुप्ता इससे भी ज्यादा कठोर हैं। इस बार जहां मसाबा कैमरों के सामने आएगी तो वहीं नीना गुप्ता कैमरों के पीछे जाने का फैसला करेंगी। दिल और दिमाग की इस लड़ाई में दोनों क्या करती हैं, यह जल्द ही सामने आएगा। सोनम नायरी द्वारा निर्देशित मसाबा मसाबा 2 में मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, नील भूपलम, रयताशा राठौर, अमरिया अवंताय, कुशा कपिला, करीमा बैरी, बरखा सिंह, राम कपूर और अरमान खेरा नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed