फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shoorveer: जल्द रिलीज होने जा रही है हॉटस्टार स्पेशल्स की नई सीरीज 'शूरवीर', ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया एलान

Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
सार

इस 24 सेकेंड के टीजर में आर्मी की ट्रेनिंग से लेकर उसके दौरान होने वाली गतिविधियों को दिखाया है।     

विज्ञापन
Shoorveer: Disney Plus Hotstar Announces its new series based on Indian Army staring Regina cassandra
शूरवीर - फोटो : social media

भारत के सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक हॉटस्टार ने थ्रिलर सीरीज के बाद अब देशभक्ति से जुड़ी एक सीरीज 'शूरवीर' रिलीज करने के लिए तैयार है। आज ही हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीरीज का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। इस 24 सेकेंड के टीजर में आर्मी की ट्रेनिंग से लेकर उसके दौरान होने वाली गतिविधियों को दिखाया है।     

Shoorveer: Disney Plus Hotstar Announces its new series based on Indian Army staring Regina cassandra
शूरवीर - फोटो : social media

नई सीरीज का किया एलान 
क्या वायु सेना, नौसेना और थल सेना के सबसे होनहार और मजबूत सेना अधिकारी हमारे देश को आने वाले खतरे से बचाने के लिए आ सकते हैं? 'डिज्नी+होटस्टार' अपने आगामी हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा, हॉटस्टार स्पेशल्स की सीरीज 'शूरवीर' में यही कॉन्सेप्ट ला रहा है। जगरनॉट प्रोडक्शंस और समर खान द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। यह सीरीज 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में उपलब्ध होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीरीज का टीजर साझा करते हुए लिखा, "सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र, सर्वदा। हॉटस्टार स्पेशल्स शूरवीर जल्द आ रही है।" 

 

Shoorveer: Disney Plus Hotstar Announces its new series based on Indian Army staring Regina cassandra
'शूरवीर' की स्टारकास्ट - फोटो : social media

ऐसी है स्टार कास्ट और कहानी 
आने वाली इस धमाकेदार सीरीज में मकरंद देशपांडे, मनीष चौधरी, रेजिना कैसेंड्रा, अरमान रल्हन, आदिल खान, अभिषेक साहा, अंजलि बरोट, कुलदीप सरीन, आरिफ जकारिया, फैसल रशीद, साहिल मेहता और शिव्या पठानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सब 'शूरवीर' अपने देश के लिए कई चोरी-छिपे ऑपरेशन करते दिखाई देंगे। बहुत मुश्किल सैन्य ट्रेनिंग की कहानी दर्शाती इस सीरीज में हवाई युद्ध, खुफिया एजेंसियों को धोखा देने के साथ-साथ हमारे सैन्य अधिकारियों के बीच के रिश्तों को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoorveer: Disney Plus Hotstar Announces its new series based on Indian Army staring Regina cassandra
मकरंद देशपांडे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

क्या बोली सीरीज के अभिनेता 
मशहूर अभिनेता मकरंद देशपांडे ने कहा इस आगामी सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा, “शूरवीर थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सर्वश्रेष्ठ सैनिकों को एक साथ लाएगी। यही वजह है कि मैंने इस सीरीज को चुना क्योंकि मुझे इसकी कहानी बहुत दिलचस्प लगी। मनीष चौधरी और मेरा कैरेक्टर सीरीज में इस टीम को भारत के सर्वश्रेष्ठ रक्षा बल में तब्दील करना है। सीरीज को फिल्माते समय मुझे सभी प्रतिभाशाली अभिनेताओं से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं डिज्नी+हॉटस्टार पर सीरीज के रिलीज होने के लिए सच में बहुत रोमांचित हूं क्योंकि इसके कारण हम इस कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। ”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed