{"_id":"629479eb7978ad2cdc717852","slug":"shooting-of-rana-daggubati-venkatesh-and-survee-series-rana-naidu-ends-will-be-released-on-netflix-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rana Naidu: खत्म हुई राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की सीरीज की शूटिंग, जल्द स्क्रीन्स पर नजर आने वाली है चाचा-भतीजे की जोड़ी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Rana Naidu: खत्म हुई राणा दग्गुबाती और वेंकटेश की सीरीज की शूटिंग, जल्द स्क्रीन्स पर नजर आने वाली है चाचा-भतीजे की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 30 May 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इंस्टाग्राम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राणा दग्गुबाती और उनके चाचा वेंकटेश दग्गुबाती बहुत जल्द एकसाथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने पहली बार एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। राणा दग्गुबाती अपने चाचा के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक वेब सीरीज में नजर आएंगे। ये सीरीज मशहबर अमेरिकन क्राइम ड्रामा वेब सीरीज रे डोनोवन का रीमेक होगा। इस सीरीज का नाम है राणा नायडू। राणा दग्गुबाती और वेंकटेश के अलावा इस सीरीज में अभिनेत्री सुरवीन चावला भी नजर आने वाली हैं।
2 of 4
वेंकटेश दग्गुबाती
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने राणा नायडू की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती और सुरवीन चावला नजर आ रहे हैं। पांचों तस्वीरों में सभी एक्टर्स अपने हाथों में बारी-बारी से क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में राणा नायडू की पूरी टीम एकसाथ दिखाई दे रही है।
3 of 4
स्टार कास्ट राणा नायडू
- फोटो : इंस्टाग्राम
राणा नायडू के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- कुछ खबरें आपके मंडे को बेहतर कर सकती हैं...राणा नायडू की शूटिंग खत्म हो चुकी है...और अपने फेवरेट सितारों को स्क्रीन्स पर देखने के लिए हम एक कदम और नजदीक पहुंच चुके हैं। इसके बाद ओटीटी ने सीरीज की पूरी कास्ट को पोस्ट में टैग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्टार कास्ट राणा नायडू
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि काफी समय से फैंस दोनों अभिनेताओं को एकसाथ स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेताब थे। कुछ दिनों में दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। ये सीरीज करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राणा दग्गुबाती बहुत जल्द पीरियड ड्रामा विरता पर्वम में साईं पल्लवी के साथ सह-कलाकार के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं वेंकटेश दग्गुबाती की फैमिली ड्रामा एफ3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।