सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: शूटिंग के दौरान घायल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, फोटो शेयर कर दिखाए जख्म के निशान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 May 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra injured during the shooting of rohit shetty indian police force, shared the photo and show the injury
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म शेरशाह के बाद बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ वह ओटीटी पर भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ की एंट्री रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हो चुकी है। वह जल्द ही इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस सीरीज की गोवा में शूटिंग चल रही है। इस बीच सिद्धार्थ इस सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। एक सीन को फिल्माए जाने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। सोशल मीडिया पर उनके जख्मी हाथ की फोटो खूब वायरल हो रही है।

Sidharth Malhotra injured during the shooting of rohit shetty indian police force, shared the photo and show the injury
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक सेल्फी साझा की है। इस फोटो में सिद्धार्थ अपनी बांह पर चोट के निशान दिखाते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि चोट के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। फोटो के साथ एक्टर ने एक शूटिंग का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक्शन हीरो का असली पसीना, असली खून के बराबर है! रोहित सर गोवा में कुछ शानदार एक्शन दृश्यों के लिए कैमरे संभाल रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

Sidharth Malhotra injured during the shooting of rohit shetty indian police force, shared the photo and show the injury
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media

वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी ने भी एक्शन में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। हाथों में एक विशाल कैमरा के साथ पेट के बल लेटे हुए हैं। उन्हें एक नाव पर कैमरा थामे देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'गोवा...एक्शन मोड!!! इंडियन पुलिस फोर्स।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra injured during the shooting of rohit shetty indian police force, shared the photo and show the injury
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 10 साल के अपने करियर में वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक विलेन उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही योद्धा और मिशन मजनू में दिखाई देंगे। फिल्म मिशन मजनू को लेकर अभी से बज क्रिएट हो चुका है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed