{"_id":"5ec20b2b7251c46cf010aedc","slug":"sumeet-vyas-excels-with-his-team-in-new-web-series-on-mx-player-official-bhootiyagiri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुमीत व्यास ने अपनी टीम के साथ लगाई हिट की हैट्रिक, हॉरर व कॉमेडी के कॉकटेल में सस्पेंस का तड़का","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
सुमीत व्यास ने अपनी टीम के साथ लगाई हिट की हैट्रिक, हॉरर व कॉमेडी के कॉकटेल में सस्पेंस का तड़का
फ्री में मनोरंजन करने वाले ओटीटी एप एमएक्स प्लेयर पर कॉमेडी और हॉरर का नया तड़का लगा है वेब सीरीज ऑफीशियल भूतियागिरी में। डिजिटल मनोरंजन दुनिया का बड़ा नाम बन चुके सुमीत व्यास की ये ऑफशीयिल चुक्यागिरी और ऑफीशियल सीईओगिरी के बाद अरे ओरीजनल के साथ ये हैट्रिक है। सीरीज का पूरा सेटअप एक अलग किस्म का है और इसमें डराने के साथ साथ लोगों को हंसाने का भी पूरा इंतजाम सीरीज बनाने वालों ने किया है।
2 of 5
सुमीत व्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा चोपड़ा, प्रणय मनचंदा, मोहन कपूर, सुजाता सहगल, उदिया भल्ला, नवीन प्रभाकर और अजय कपूर जैसे माहिर कलाकारों को साथ लेकर निर्देशक विश्वजय मुखर्जी ने ऑफीशियल भूतियागिरी में जो संसार गढ़ा है, वह काफी रोचक दिखता है। हॉरर कॉमेडी को लेकर भारतीय मनोरंजन जगत में ज्यादा प्रयोग नहीं हुए हैं लेकिन सुमीत व्यास की अगुआई में ये सीरीज अपना रंग जमाने में कामयाब रही है।
3 of 5
सुमीत व्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल हॉरर के नाम पर भारतीय दर्शकों को पहले नेटफ्लिक्स पर घोस्ट स्टोरीज के नाम पर निराशा हुई। फिर, करण जौहर की बनाई फिल्म भूत पार्ट वन- द हांटेड शिप को भी लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। ऐसे में रोमांच, रोमांस और हास्य के कॉकटेल ऑफीशियल भूतियागिरी से लोगों को काफी उम्मीदें रहीं और इन उम्मीदों को इस सीरीज ने काफी हद तक पूरा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sumeet vyas
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज की कहानी एक जेल से शुरू होती है जहां दिलावर राणा अपनी सजा काट रहा है। डी सर के नाम से मशहूर रहा दिलावर जेल में भी एक स्टार्ट अप खोल लेता है। इसकी कामयाबी देख उसे जेल से बाहर निकाला जाता है और उसे एक नए धंधे में लगाया जाता है। ये धंधा है परिवार की एक हेरिटेज प्रॉपर्टी को कामयाब होटल बनाने का। सौतेला भाई कैश अपने अलग अपराध बोध में जी रहा है। और बड़ा भाई वह सब कुछ कर रहा है जिससे उसके होटल में आने वाले लोग डर सकें। इस बीच उसके अपने बचपन की यादें भी उसे डराती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुमीत व्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में दिलावर का रोमांटिक ट्रैक भी दिलचस्प है। लेकिन, सबसे ज्यादा मजा तब आता है जब सुमीत व्यास और नवीन प्रभाकर की जोड़ी एक साथ दिखती है। प्रणय मनचंदा का अपना एक अलग स्टाइल है। होटल की सफाई करने वाले सीन में जब वह फाइल लेकर निकलते हैं और इसकी वजह पूछे जाने पर जो कुछ वह बोलते हैं, उसमें गजब का आत्मविश्वास दिखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।