फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Trail Twitter Review: फैंस को नहीं पसंद आया काजोल का कोर्टरूम ड्रामा, नेटिजन्स ने सीरीज को बताया डिजास्टर

Fri, 14 Jul 2023 11:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
the trail twitter review kajol courtdrama film fails to impress fans called this series disaster
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म इन दिनों मनोरंजन का बेहतरीन साधन बना हुआ है। पिछले एक साल में इंडस्ट्री में लगातार पिट रही फिल्मों के कारण भी लोग थिएटर्स में जाने से कतरा रहे हैं और ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं। बॉलीवुड की बड़ी बड़ी एक्ट्रेस भी ओटीटी की इस दुनिया में डेब्यू करने से खुद को रोक नहीं पा रही है। माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर के बाद अब काजोल की ‘द ट्रायल’ हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह सीरीज लोगों को कैसी लगी है चलिए आपको बताते हैं। 

the trail twitter review kajol courtdrama film fails to impress fans called this series disaster
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

द ट्रायल की कहानी की बात करें तो नोयोनिका सेनगुप्ता की परफेक्ट जिंदगी तब छिन्न-भिन्न हो जाती है, जब उसके जज पति राजीव सेनगुप्ता को जजमेंट के बदले लोगों से सेक्शुअल फेवर्स की रिश्वत लेने के इल्जाम में अरेस्ट हो जाते हैं। अपने पति का न्यूज चैनल पर वायरल होता एमएमएस देख नोयोनिका अपने पति को एक थप्पड़ तो जड़ देती है, लेकिन खुद को टूटने से नहीं बचा पाती है। 

the trail twitter review kajol courtdrama film fails to impress fans called this series disaster
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

फिर 10 साल से अपनी वकालत छोड़ हाउसवाइफ की जिंदगी जी रही मिसेस सेनगुप्ता के कंधों पर अचानक अपने बच्चों की जिम्मेदारी आ जाती है। सब जगह से ‘ना’ सुनने के बाद नोयोनिका अपने दोस्त की फर्म में बतौर जूनियर लॉयर फिर एक बार अपने करियर की शुरुआत करती है। फिर शुरू होता है निहारिका का आगे का सफर।

विज्ञापन
विज्ञापन
the trail twitter review kajol courtdrama film fails to impress fans called this series disaster
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसे देखने के बाद लोग ट्विटर पर जमकर रिएक्ट करते हुए सीरीज के बारे में अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, काजोल ने एक वकील और मां का किरदार काफी अच्छे तरीके से निभाया है। दूसरे ने लिखा, काजोल ने ओटीटी पर भी शानदार शुरुआत कर दी है। वहीं कुछ लोगों को काजोल की यह सीरीज पसंद नहीं आ रही है। एक शख्स ने लिखा, द ट्रायल सीरीज केवल एक ही लक्ष्य के साथ बनाई गई है, पुरुषों को बदनाम करने के लिए कृपया इस तरह के फेमनिज्म को रोकें। कुल मिलाकर ट्विटर पर काजोल की सीरीज द ट्रायल को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 
 
 
विज्ञापन
the trail twitter review kajol courtdrama film fails to impress fans called this series disaster
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि काजोल ने अपनी सीरीज द ट्रायल का एलान भी खास अंदाज में किया था। एक्ट्रेस ने इसके लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया था। हालांकि यह एक प्रमोशनल स्टंट था और कुछ देर बाद ही वह सोशल मीडिया पर वापस आ गईं और अपनी सीरीज 'द ट्रायल' का एलान कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed