क्रिसमस बीत गया है और उतार-चढ़ाव से भरा वर्ष 2020 भी खत्म होने वाला है। नए साल का नाम ही ट्वेंटी ट्वेंटी वन है और जाते साल को जीतने के इरादों के साथ ही तमाम दर्शक भी नए साल में कदम रखने जा रहे हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी पर 'नेल पॉलिश' और 'पौरुषपुर' कतार में हैं। वहीं सिनेमाघरों में भी फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवी' दस्तक देगी। मनोरंजन के लिए इस हफ्ते और क्या कुछ है, आइए देखते हैं।
This Week On OTT: एकता कपूर की इस एडल्ट सीरीज से होगी 2020 की विदाई, देखिए पूरी ओटीटी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 दिसंबर
शुरुआत ऑल्ट बालाजी और जी5 की एक ओरिजनल ड्रामा वेब सीरीज 'पौरुषपुर' से हो रही है। शिल्पा शिंदे, मिलिंद सोमण, अनु कपूर, पॉलोमी दास, अनंत जोशी और शाहिर शेख जैसे कलाकारों की यह वेब सीरीज अपने ट्रेलर के हिसाब से सिर्फ वयस्कों के लिए वाली कहानी है। अनु कपूर सीरीज में काफी अतरंगी किरदार में हैं। मिलिंद सोमण लिंग भेद का युद्ध लड़ते दिखते हैं और शिल्पा शिंदे के किरदार को विस्तार से देखना इस सीरीज में रोचक हो सकता है। काफी बड़े पैमाने पर शूट की गई ये सीरीज ऐसे समय रिलीज हो रही है जब ज्यादातर लोग नए साल के जश्न में डूबे होंगे। दिन भी इसकी रिलीज का एकता कपूर ने सही नहीं चुना है।
30 दिसंबर
बुधवार को ओटीटी पर नेटफ्लिक्स के तमाम शोज रिलीज होंगे। 'बेस्ट लेफ्टोवर्स एवर' नामक शो बचे हुए खाने से नया खाना बनाने की प्रतियोगिता पर आधारित होगा। इसके अलावा एक हॉरर थ्रिलर ओरिजनल वेब सीरीज 'इक्विनॉक्स' का प्रसारण भी नेटफ्लिक्स इसी दिन करने वाला है। बच्चों के लिए नेटफ्लिक्स एक एनिमेशन सीरीज 'ट्रांसफॉर्मर्स- वॉर फॉर साइबरट्रोन ट्रियोलॉजी- चैप्टर 2- अर्थराइज' को भी इसी मौके पर रिलीज करेगा।
31 दिसंबर
साल के आखिरी दिन नेटफ्लिक्स ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना' के चौथे भाग को रिलीज करने की ठानी है। यह एक अलौकिक शक्तियों से प्रेरित हॉरर थ्रिलर ड्रामा सीरीज है जिसकी कहानी एक किशोरावस्था की डायन सबरीना पर आधारित है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स के तरकश में अपने सभी स्टैंड अप कॉमेडियंस का एक शो 'बेस्ट ऑफ स्टैंड अप 2020' भी है।
1 जनवरी
नए साल का पहला दिन और दिन शुक्रवार का। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' इस दिन थिएटर में रिलीज होगी। वहीं जी5 इस दिन फिल्म 'नेल पॉलिश' का प्रीमियर करेगा। फिल्म के मुख्य अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में आदित्य बेलनेकर, मधु, आनंद तिवारी, मानव कौल, रजित कपूर आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं। नेटफ्लिक्स इस दिन मैक्सिकन वेब सीरीज 'मोनारका' का दूसरा सीजन रिलीज करेगा। साथ ही एक चीनी फिल्म 'व्हॉट हैपेंड टू मिस्टर चा?' का प्रीमियर भी नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म पर करने वाला है।