आज कल सभी अपनी लाइफ में इतने बिजी हैं कि उन्हें अपने लिए ही टाइम नहीं मिलता है और अगर अपने पुराने दिनों को याद भी करना चाहें तब भी वो याद नहीं आते। लेकिन टीन ड्रामा एक ऐसा टॉपिक है जो आपको अपनी टीनऐज में वापस ले जा सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए डिज्नी+हॉटस्टार के टॉप 5 टीन ड्रामाज की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।
Top 5 teen dramas on Hotstar: कॉलेज के दिनों की याद दिला देंगे हॉटस्टार पर मौजूद ये पांच टीन शोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल दोस्ती डांस
यह एक डांस बेस्ड शो है जो कॉलेज के छात्रों के जीवन को दिखाता है। इस शो की कहानी दोस्ती और प्यार की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे देखकर आपको बेशक अपने पुराने दिनों की याद जरूर आ जाएगी।
मिले जब हम तुम
मिले जब हम तुम एक भारतीय टीन ड्रामा सीरीज है जो साल 2008 में स्टार वन पर प्रसारित की गई थी। यह शो कॉलेज टाइम में प्यार में पड़ने और कॉलेज में बने अलग-अलग रिश्तों को जीवन भर निभाने के बारे में है। इस शो में कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ में आते उतार चढ़ावों को भी दिखाया गया है। इस शो में मोहित सहगल, सनाया ईरानी, रति पांडे और अर्जुन बिजलानी जैसे सितारे हैं।
सड्डा हक
सड्डा हक एक मार्डन युग में जी रही लड़की संयुक्ता की कहानी है जो एक इंजीनियर बनने का सपना देखती है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले बच्चों की लाइफ में आने वाले उतार चढ़ावों को भी दिखाया गया है। यह शो हर लड़की को देखना चाहिए जिसे अपने जीवन में कुछ बनना है।
सुवरीन गुग्गल एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो अपने शहर की टॉपर है और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाती है। सुवरीन गुग्गल सारी परेशानियों का सामना करके अंत में एक सफल फैशन डिजाइनर बन जाती है। इस शो में दिल्ली के नामी कॉलेज देव प्रताप सिंह कॉलेज में छात्रों के जीवन को भी दिखाया गया है।