फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anime Movies: रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों को देखकर भर गया मन, तो इन एनिमे मूवीज से करें अपना मनोरंजन

Wed, 16 Mar 2022 04:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Mar 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Watch Anime Movies on OTT NetFlix Platform
एनिमे मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपने अभी एनिमे नहीं देखी या इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आप मनोरंजन के एक बढ़िया माध्यम को मिस कर रहे हैं। एनिमे का क्रेज इतना बढ़ रहा है कि इसने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल कर ली है। अभी कुछ समय से एनिमे पूरी दुनिया के दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन एनिमे फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप जब मन चाहे देख सकते हैं। ‘एनिमे’ एक जापानी टर्म है। एनिमेशन को ही जापानी में एनिमे कहा जाता है, लेकिन मॉडर्न कल्चर में जापानी एनिमेटेड शोज और फिल्मों के बढ़ते क्रेज के बाद इन्हें ‘एनिमे’ की कैटेगरी में ही रखा जाता है।

Watch Anime Movies on OTT NetFlix Platform
ए साइलेंट वॉइस - फोटो : सोशल मीडिया

ए साइलेंट वॉइस  (A Silent Voice)
यह मूवी साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस एनिमे का निर्देशन नाओको यामादा ने किया है। इसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बुली किए जाने पर स्कूल से चली जाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें मियू इरिनो, साओरी हयामी, आओई यूकी, और अन्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Watch Anime Movies on OTT NetFlix Platform
5 सेंटीमीटर पर सेकेंड - फोटो : सोशल मीडिया

5 सेंटीमीटर पर सेकेंड (5 Centimetre per Second)
यह एनिमे उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए, जो एनिमे देखना शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म को 2007 में रिलीज किया गया था। यह दो दोस्तों के प्यार की कहानी है। दोनों के प्यार की असली परीक्षा तब होती है, जब एक को दूसरे शहर जाना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन मकोतो शिंकाई और सितारों, केंजी मिजुहाशी, योशिमी कोंडो, हिलेरी हाग और अन्य ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Anime Movies on OTT NetFlix Platform
योर नेम - फोटो : सोशल मीडिया

योर नेम (Your Name)
यह 2016 में रिलीज हुई थी और उस समय की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई थी। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें लड़का और लड़की कभी मिले नहीं होते लेकिन सपनों के जरिए दोनों बात करते हैं। एक दिन जब दोनों मिलने की बात करते हैं, तो उसके बाद पूरी कहानी ही बदल जाती है। इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Watch Anime Movies on OTT NetFlix Platform
आई वांट टू ईट योर पैनक्रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

आई वांट टू ईट योर पैनक्रियाज ( I Want to Eat Your Pancreas)
यह जापानी लेखक योरू सुमिनो के नॉवेल लेट मी ईट योर पैनक्रियाज पर आधारित है। इस फिल्म में एक लड़के को अस्पताल के वेटिंग रूम में एक किताब मिलती है, जिसे देखकर उसे पता चलता है कि वह उसकी क्लासमेट की है। उस किताब को पढ़कर वह जान जाता है कि उसकी क्लासमेट एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed