{"_id":"6742e2a7701394d3a40ce2c8","slug":"web-series-featuring-stories-of-courage-characters-family-man-mumbai-diaries-26-11-special-ops-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unsung Brave Hero: सीक्रेट एजेंट से लेकर डॉक्टर्स तक, वेब सीरीज जिसमें बयां हुई गुमनाम-साहसी नायकों की कहानी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Unsung Brave Hero: सीक्रेट एजेंट से लेकर डॉक्टर्स तक, वेब सीरीज जिसमें बयां हुई गुमनाम-साहसी नायकों की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:01 PM IST
सार
हाल ही में वेब सीरीज 'अग्नि' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस वेब सीरीज में फायर फाइटर के साहस को दिखाया गया है। ऐसे ही कई गुमनाम नायकों की कहानी को पहले भी कई वेब सीरीज में बयां किया गया है।
देश को सुरक्षित रखने में, लोगों की रक्षा करने में, हमारी सेना और पुलिस अहम भूमिका निभाती है। इनके साहस और शौर्य की कहानियां हमें अकसर ही देखने-सुनने को मिलती हैं। लेकिन कुछ नायक ऐसे भी होते हैं तो गुमनाम रखकर देश के प्रति समर्पित रहते हैं, इसकी सुरक्षा के लिए जान पर भी खेल जाते हैं। ऐसे ही नायकों की कहानी को जल्द रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'अग्नि' भी दिखाती है, इसमें फायरफाइटर यानी दमकल कर्मियों के साहस को दिखाया जाएगा। इसी तरह पहले भी कुछ वेब सीरीज बनी हैं, जिनमें ऐसे ही कई और गुमनाम नायकों की कहानियां देखने को मिली हैं। जानिए, ऐसी चार वेब सीरीज के बारे में जिनमें सीक्रेट एजेंट, एनएसजी कमांडो से लेकर डॉक्टर्स तक के साहस को दिखाया गया।
2 of 5
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन'
- फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन
मनोज वाजपेयी के अभिनय से सजी वेब सीरीज द फैमिली मैन (2019) को खूब पसंद किया गया। इस सीरीज में एक गुमनाम हीरो की कहानी को और उसके साहस को दिखाया गया है। वेब सीरीज की कहानी में एक मिडिल क्लास आदमी का रोल मनोज वाजपेयी ने निभाया है। वह दुनिया की नजर में एक सामान्य इंसान है लेकिन असल में वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक स्पेशल सेल में काम करता है। वह एक सीक्रेट एजेंट है, जो देश को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश करता है। अपने काम के साथ-साथ उसे अपने परिवार का ध्यान भी रखना है साथ ही उनसे अपनी सीक्रेट एजेंट की पहचान भी छुपानी है।
3 of 5
वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल ऑप्स
रॉ एजेंट की जिंदगी और साहस को स्पेशल ऑप्स (2020) वेब सीरीज में बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। यह लोग गुमनाम रहकर कैसे देश की रक्षा करते हैं, यही वेब सीरीज की कहानी है। इस सीरीज में के.केमेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ सीक्रेट एजेंट्स की पूरी टीम दिखाई गई है, जो बिल्कुल आम लोग हैं लेकिन देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान पर भी खेलने को तैयार हैं।
स्टेट ऑफ सीज-टेंपल अटैक
2021 में आई वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज-टेंपल अटैक' में एनएसजी कमांडो के साहस की कहानी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया है। देश को सुरक्षित रखने में उनकी क्या भूमिका होती है और यह आम लोगों को बचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं यही इस वेब सीरीज की कहानी है। इसमें गुजरात के एक मंदिर पर जब आतंकवादी हमला होता है तो आम लोग वहां फंस जाते हैं, ऐसे में एनएसजी कमांडो अपनी जान जोखिम में डालकर उनको बचाते हैं। इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आए थे।
मुंबई डायरीज 26/11
सीक्रेट एजेंट्स और एनएसजी कमांडो के अलावा डॉक्टर्स भी लोगों को बचाने के लिए किस तरह हद तक जा सकते हैं, ऐसी ही कहानी को 'मुंबई डायरीज 26/11' में दिखाया है। इसमें लीड रोल में मोहित रैना नजर आए। मुंबई में जब 26 नवंबर 2008 को आतंकवादी हमला हुआ तो कई लोग इसमें घायल हुए जिन्हें हॉस्पिटल लाया गया। इन लोगों की कैसे डॉक्टर जान बचाते हैं, वह किस तरह की मुश्किलों से गुजरते हैं, यह सबकुछ इस वेब सीरीज में दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।