{"_id":"628520e6856d0c420a1f48a5","slug":"why-did-the-makers-release-panchayat-2-before-the-scheduled-time-the-reason-is-online-leak-on-telegram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchayat Season 2: मेकर्स ने तय समय से पहले क्यों रिलीज की पंचायत 2? सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Panchayat Season 2: मेकर्स ने तय समय से पहले क्यों रिलीज की पंचायत 2? सामने आई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 18 May 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
panchayat 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 2 को अमेजन प्राइम पर तय समय से दो दिन पहले रिलीज कर दिया गया है। प्राइम वीडियो पर नए सीजन को अब स्ट्रीम किया जा सकता है। पहले इस वेब सीरीज को 20 मई को रिलीज किया जाना था। दर्शक भी इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब दो दिन पहले ही फैंस इस नई सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। जहां एक ओर फैंस इस बात से खुश हैं कि उन्हें अब शुक्रवार तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि आखिर इसे तय से पहले क्यों रिलीज कर दिया गया?
2 of 4
पंचायत 2
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने दी जानकारी
पंचायत 2 की रिलीज की जानकारी शो के लीड एक्टर जीतेंद्र कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया है कि इस वेब सीरीज को अब स्ट्रीम किया जा सकता है। फोटो में जीतेंद्र टीवी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, स्क्रीन पर पंचायत लिखा नजर आ रहा है।
3 of 4
जीतेंद्र कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ये हो सकती है वजह
अमेजन ने पंचायत 2 को रिलीज करने के लिए 20 मई की तारीख का एलान बहुत पहले ही कर दिया था। हालांकि रिलीज से दो दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। माना जा रहा है कि इस सीरीज के ऑनलाइन लीक होने की वजह से इसे तय समय से पहले लाइव किया गया है। बता दें कि आज ही यह सीरीज टेलीग्राम पर ऑनलाइन लीक हो गई थी। लीक की यह खबर मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
panchayat 2 trailer
- फोटो : सोशल मीडिया
कई यूजर्स ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। साथ ही कुछ लोगों ने अमेजन को सुझाव भी दिया था कि उन्हें भी अब पंचायत 2 को शाम तक रिलीज कर देना चाहिए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब टेलीग्राम पर कोई फिल्म या वेब सीरीज लीक हुई है। दरअसल, इस ऐप में किसी भी साइज की फाइल्स भेजी जा सकती है। यही वजह है कि अक्सर इस ऐप पर फिल्म या वेब सीरीज लीक हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।