फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office: 'रुसलान' को नहीं मिल रहे दर्शक, जानें 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल

Thu, 02 May 2024 10:43 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 02 May 2024 10:43 AM IST
सार

हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म का बुरा हाल हो गया है। इस फिल्म को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Ruslaan Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Total Earnings updatet
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में हमेशा कई फिल्में लगी रहती हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कराती हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में बहुत सी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कई फिल्मों को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर बॉक्स ऑफिस पर आते ही इस फिल्म का बुरा हाल हो गया है। इस फिल्म को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो गए हैं। वहीं, अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' भी सिनेमाघरों में अब तक लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। ऐसे में जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा...

Wednesday Box Office Collection Ruslaan Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Total Earnings updatet
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' सिनेमाघरों में आते ही फेल साबित हो गई है। रुसलान लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म में आयुष दमदार एक्शन में नजर आए हैं। इसके बावजूद भी वह दर्शकों पर अपना जादू चलाने में असफल साबित हुए हैं। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शको को बेसब्री से इंतजार था। मगर ये दर्शकों की उम्मीदों पर उतरने में असफल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के 'रुसलान' ने महज 55 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।   

TMKOC: 'रोशन सोढ़ी' के पैसे थे बकाया? असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा...

Wednesday Box Office Collection Ruslaan Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Total Earnings updatet
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष शर्मा की 'रुसलान' धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। पांचवें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं छठे दिन फिल्म ने 43 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'रुसलान' ने 3.68 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Ruslaan Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Total Earnings updatet
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अब भी सिनेमाघरों में अपने पैर जमाए हुए है। फिल्म धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। ये फिल्म अभी तक सौ करोड़ के पास तक नहीं पहुंच पाई है। 21वें फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'बड़े मियां छोटे मियां' की कुल कमाई 62.05 करोड़ रुपये की हो गई है।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Ruslaan Maidaan and Bade Miyan Chote Miyan Total Earnings updatet
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म अब तक 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है। फिल्म धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। बीते दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। 20वें दिन फिल्म ने 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन 'मैदान' ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 45.10 करोड़ रुपये हो गई है। 

Krrish 4: 'फाइटर' के बाद 'कृष 4' में फिर साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद! जानिए ताजा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed