सब्सक्राइब करें

Arti Singh-Dipak Chauhan: कौन हैं आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान? ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Apr 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Who is dipak chauhan Know About Krushna Abhishek sister arti singh to be Husband both getting married today
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री आरती सिंह आज परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ वह आज मुंबई में शादी रचाएंगी। दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रम काफी धूमधाम से हुए। आरती की शादी में टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। आरती कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस का भी हिस्सा रही हैं। उनके अधिकांश प्रशंसक जानना चाहते हैं कि उनके होने वाले पति दीपक चौहान कौन हैं? आइए जानते हैं...

Trending Videos
Who is dipak chauhan Know About Krushna Abhishek sister arti singh to be Husband both getting married today
आरती सिंह और दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

आरती फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। वह अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। वहीं, कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक उनके भाई हैं। बात करें दीपक चौहान की तो, वह एक सफल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आरती सिंह के होने वाले पति 38 साल के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is dipak chauhan Know About Krushna Abhishek sister arti singh to be Husband both getting married today
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

आरती सिंह ने एक बातचीत के दौरान दीपक के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि दीपक से उनकी मुलाकात उनकी एक आंटी के जरिए हुई, जो मैचमेकर हैं। आरती ने यह भी कहा था कि दीपक के साथ उनकी यह अरेंज मैरिज है। इसमें कोर्टशिप पीरियड था, क्योंकि वे एक-दूसरे को जानना चाहते थे।
Dayanand-Aditya: दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे 'सीआईडी' के 'दया' और 'अभिजीत', इस शो के लिए साथ किया काम

Who is dipak chauhan Know About Krushna Abhishek sister arti singh to be Husband both getting married today
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

आरती ने यह भी कहा था कि दीपक और उनकी बात बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। आरती ने नवंबर में इस रिश्ते के लिए सीरियस होने का फैसला किया। हालांकि, वे तब तक आगे नहीं बढ़े, जब तक कि उनके परिवारों ने इसकी मंजूरी नहीं दे दी। आरती के मुताबिक दीपक ने इस साल जनवरी में उन्हें प्रपोज किया था। दीपक ने आरती को 1 जनवरी को दिल्ली में उनके गुरुजी के मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया।
Rashmika Mandanna: श्रीवल्ली की सादगी के दीवाने हुए फैंस, हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन
Who is dipak chauhan Know About Krushna Abhishek sister arti singh to be Husband both getting married today
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरती सिंह और दीपक चौहान मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाएंगे। इस दौरान आरती के भाई और अभिनेता-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के साथ-साथ फिल्म जगत के भी कई सितारे शामिल होंगे।
Thangalaan: 'थंगलान' के संगीत से जुड़ा दिलचस्प खुलासा, विक्रम की फिल्म पर जीवी प्रकाश ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed