फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalpika Ganesh: जानें कौन हैं तेलुगु अभिनेत्री कल्पिका गणेश, जिनके खिलाफ हुआ केस, अब तक नहीं दिया कोई बयान

Sat, 14 Jun 2025 06:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

Kalpika Ganesh Booked: तेलुगु अभिनेत्री कल्पिका गणेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने एक क्लब में स्टाफ से बदतमीजी की थी। हालांकि उन्होंने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Who Is Kalpika Ganesh who is Booked For Misbehaving With Hyderabad Club Staff
कल्पिका गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम @iamkalpika27

तेलुगु अभिनेत्री कल्पिका गणेश पर एक पब में हंगामा करने के लिए 12 जून को केस दर्ज किया गया था। इल्जाम है कि उन्होंने हैदराबाद के प्रिज्म पब के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। यह घटना कथित तौर पर 29 मई को हुई थी। अभिनेत्री अपने एक पुरुष साथी के साथ पब में गईं थीं।

Who Is Kalpika Ganesh who is Booked For Misbehaving With Hyderabad Club Staff
कल्पिका गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम @iamkalpika27

इसलिए दर्ज हुआ कल्पिका पर केस
क्लब की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दोनों ने 2,200 रुपये का खाना खाया। विवाद तब शुरू हुआ जब कल्पिका ने कथित तौर पर चीज केक के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि दूसरे क्लब मुफ्त में मिठाई देते हैं, ऐसे में उन्हें भी मुफ्त में मिठाई दी जानी चाहिए। हालांकि, मामले को सुलझाने की कोशिश में कर्मचारियों ने उन्हें ब्राउनी की पेशकश की लेकिन वह अड़ी रहीं। इल्जाम है कि उन्होंने कथित तौर पर प्लेटें फेंकी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, कर्मचारियों को अपमानित किया। इसके अलावा जब उन्हें बिलिंग के बारे में समझाया गया, तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

यह खबर भी पढ़ेंSSR: 'तुम्हारे निधन से स्तब्ध था... हमेशा सबसे बड़ा फैन रहूंगा', सुशांत की पुण्यतिथि पर डायरेक्टर ने किया याद

Who Is Kalpika Ganesh who is Booked For Misbehaving With Hyderabad Club Staff
कल्पिका गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम @iamkalpika27

अदालत की इजाजत के बाद दर्ज हुआ केस
शिकायत के आधार पर और स्थानीय अदालत से इजाजत मिलने के बाद, पुलिस ने 12 जून को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कल्पिका के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह जानकारी गाचीबोवली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दी।

View this post on Instagram

A post shared by iamkalpika (@iamkalpika27)


विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Kalpika Ganesh who is Booked For Misbehaving With Hyderabad Club Staff
कल्पिका गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम @iamkalpika27

कौन हैं कल्पिका?
हैदराबाद में जन्मी कल्पिका गणेश ने तेलंगाना के सिकंदराबाद शहर के विवेकानंद कॉलेज से स्नातक की डिग्री पूरी की। कल्पिका गणेश ने 2009 की फिल्म 'प्रयाणम' से तेलुगु में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में, उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें अल्लू अर्जुन अभिनीत 'जुलेई', 'सरोचारू, माई डियर मार्थंडम, मां विंथा गाधा विनुमा, हिट: द फर्स्ट केस और पैरोल शामिल हैं। उन्होंने सामंथा रूथ प्रभु के साथ यशोदा में भी अभिनय किया।

विज्ञापन
Who Is Kalpika Ganesh who is Booked For Misbehaving With Hyderabad Club Staff
कल्पिका गणेश - फोटो : इंस्टाग्राम @iamkalpika27

घटना पर अब तक नहीं दिया कोई बयान
कल्पिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। यहां उनके 57.6 हजार फॉलोअर्स हैं। उनके फीड में निजी फोटो, पर्दे के पीछे की झलकियां और कई वीडियो हैं। कल्पिका अक्सर प्रशंसकों द्वारा बनाए गए कंटेंट को रीपोस्ट करती हैं। कल्पिका गणेश ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed