फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: यह साल बॉलीवुड के लिए रहा गमगीन, इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

Thu, 29 Dec 2022 06:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Dec 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 stars said goodbye to the world this year Lata Mangeshkar Raju Srivastav KK sidhu moose wala
दुनिया को अलविदा कह गए ये सेलेब्स - फोटो : social media

यह साल बॉलीवुड के लिए जितना अच्छा रहा है, उतना ही गमगीन भी रहा है। इस साल जहां बॉलीवुड के कई सितारे पेरेंट्स बने है, वहीं कई ऐसे सितारे भी हैं, जिन्हें बॉलीवुड ने खोया भी है। इस साल भारतीय संगीत की लेजेंड लता मंगेशकर और पंडित बिरजू महाराज जैसे कलाकारों ने दुनिया को और कला जगत को अलविदा कह दिया। इन कलाकारों का जाना सभी के लिए किसी बड़े दुख से कम नहीं था। ये कलाकार सभी की आंखें नम कर गए। कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे सितारो के बारे में जो इस साल हम सभी से हमेशा के लिए दूर चले गए।

Year Ender 2022 stars said goodbye to the world this year Lata Mangeshkar Raju Srivastav KK sidhu moose wala
लता मंगेशकर - फोटो : social media

लता मंगेशकर 
भारतीय संगीत की रानी और ‘क्वीन ऑफ मेलोडी' से सुशोभित लता मंगेशकर इस साल संगीत जगत और दुनिया को अलविदा कह चली गईं। ‘नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया' के नाम से मशहूर लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को 92 साल की आयु में मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम से निधन हो गया। लता मंगेशकर का जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए बेहद दुखद और एक अपूर्णीय क्षति थी।

यह भी पढ़ें- Disha Patani- Aleksandar Alex: दिशा के साथ रिश्ते पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम एक साथ रहते थे और...

Year Ender 2022 stars said goodbye to the world this year Lata Mangeshkar Raju Srivastav KK sidhu moose wala
बप्पी लहरी - फोटो : social media

बप्पी लहरी
जब भी प्रसिद्ध गायकों की बात होगी, उसमें बप्पी अपरेश लाहिड़ी का नाम हमेशा लिया जाएगा। लोग इन्हें बप्पी दा के नाम से बेहतर जानते थे, बप्पी दा बेहद प्रसिद्ध गायकों और संगीतकारों में शुमार थे। 15 फरवरी, 2022 को मुंबई में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से बप्पी दा का निधन हो गया। संगीत के साथ ही बप्पी दा राजनीति में भी हाथ आजमा चुके थे। निधन के बाद भारतीय संगीत जगत से एक और कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 stars said goodbye to the world this year Lata Mangeshkar Raju Srivastav KK sidhu moose wala
राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media

राजू श्रीवास्तव
कॉमेडी के बादशाह और मशहूर कॉमेडियन सत्य प्रकाश श्रीवास्तव यानी राजू श्रीवास्तव जाते-जाते सभी को रुला गए। जिम में वर्कआउट करते हुए राजू को दिल का दौरा पड़ा और कई दिनों तक जिंदगी से लड़ते हुए आखिरकार 21 सितंबर 2022 को उन्होंने दम तोड़ दिया। राजू जो सबको हंसाते थे, उन्होंने अपने जाने के बाद फैंस की आंखों को नम कर दिया।

विज्ञापन
Year Ender 2022 stars said goodbye to the world this year Lata Mangeshkar Raju Srivastav KK sidhu moose wala
पंडित बिरजू महाराज - फोटो : social media

पंडित बिरजू महाराज
नृत्य जगत के मशहूर कलाकार कथक नर्तक, संगीतकार और गायक पंडित बिरजू महाराज का निधन इस साल जनवरी में हुआ था। उनका जाना कला जगत के लिए एक बड़ी हानि के समान थी। 16 जनवरी 2022 को, अपने 85वें जन्मदिन से ठीक एक महीने पहले, अपने दिल्ली स्थित घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया और वे इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed