{"_id":"66eef7d296f8cb606d04bc36","slug":"yudhra-box-office-collection-day-2-siddhant-chaturvedi-raghav-juyal-malavika-mohanan-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yudhra Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही ‘युद्रा’ की हालत हुई पतली, जानें शनिवार को हुई कितनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Yudhra Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही ‘युद्रा’ की हालत हुई पतली, जानें शनिवार को हुई कितनी कमाई
Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
युद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युद्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में राघव खलनायक के रूप में नजर आए और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया है। फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया। दर्शकों से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ को यह पसंद आ रही है तो कुछ इसे लेकर बहुत सकारात्मक नहीं हैं।
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करें तो इसका एक्शन लोगो को पसंद आया, लेकिन कहानी थोड़ी कमजोर पड़ती दिखी। फिल्म में राघव जुयाल के अभिनय की भी प्रशंसक तारीफ कर रहे हैं। मालविका मोहनन ने भी अपनी अदाकारी से प्रभाव छोड़ा है।
Taal 25th Anniversary: 'ताल' की 25वीं वर्षगांठ में जुटे सितारे, सुभाष घई समेत अनिल कपूर ने बिखेरा जलवा
Taal 25th Anniversary: 'ताल' की 25वीं वर्षगांठ में जुटे सितारे, सुभाष घई समेत अनिल कपूर ने बिखेरा जलवा
'युद्रा' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में मारधाड़ और वायलेंस खूब है। इस तरह की फिल्में पसंद करने वाले इसे देख सकते हैं। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह रही की जितनी देर के लिए भी राघव जुयल स्क्रीन पर रहें उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही मालविका का स्क्रीन प्रजेंस भी काबिले तारीफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘युद्रा’ के पहले दिन ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ‘नेशनल सिनेमा डे’ पर सिनेमाघरों में सिर्फ सौ रूपये में फिल्म देखने को मिली। हालांकि, बावजूद इसके इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बता दें कि फिल्म में मालविका और सिद्धांत की जोड़ी को प्रशंसकों ने सराहा है।
विज्ञापन
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह पहले दिन की कमाई से काफी कम है। दूसरे दिन ‘युद्रा’ ने महज एक करोड़ 48 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े हैं। जबकि यह फिल्म का पहला शनिवार था। अब देखना है कि अपने पहले वीकेंड पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म ने अब तक कुल पांच करोड़ 58 लाख रुपये का कारोबार किया है।
Upcoming Multi Starrer Movies: इन फिल्मों में दिखेंगे एक से बढ़कर एक सितारे, फैंस को मिलेगा भरपूर मजा
Upcoming Multi Starrer Movies: इन फिल्मों में दिखेंगे एक से बढ़कर एक सितारे, फैंस को मिलेगा भरपूर मजा