फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूते जल्दी हो जाते हैं खराब तो, उन्हें रखने में कहीं ये गलतियां तो नहीं दोहराते आप

Thu, 26 Mar 2020 09:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 Mar 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
4 Tips to keep shoes new for longer
- फोटो : instagram

कई बार हमने देखा होगा कि कुछ लोगों के फुटवियर लंबे समय तक चलते हैं। जबकि कुछ के जल्दी ही खराब हो जाते हैं। फिर वो चाहे कितने ही बड़े ब्रांड का क्यों न हों। दरअसल, जूते भले ही पैरों में पहनने वाली चीज हों लेकिन इनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी की कपड़ों या गहनों की। बहुत सारे लोग बाहर से घर में आने के बाद जूतों को ऐसे ही खुले बरामदे या फिर शू रैक में रखकर छोड़ देते हैं और उनको रखने में कुछ गलतियां करते हैं। जिसकी वजह से महंगे से महंगे जूते भी कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं और उनकी चमक भी चली जाती है। अगर जूतों के जल्दी खराब हो जाने की परेशानी से दो-चार होते हैं तो जान लें कहीं फुटवियर के रखरखाव में आप भी तो इन गलतियों को नहीं दोहराते।


 
4 Tips to keep shoes new for longer
ज्यादा न धोएं

बहुत बार देखा गया है कि लड़की हो या लड़का अपने स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर को चमकदार दिखाने के चक्कर में बार-बार धोते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। रोजाना के इस्तेमाल आने वाले जूतों को महीने में एक बार धोना तो ठीक है लेकिन हर दूसरे दिन नहीं। आप चाहे तो जूते को साफ रखने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर गीले कपड़े से जूते को साफ कर लें। ऐसा करने से जूते जल्दी सूख भी जाएंगे और जल्दी-जल्दी खराब भी नहीं होंगे।


 
4 Tips to keep shoes new for longer
- फोटो : social media
आकार का ध्यान

कभी भी जूतों को एक के ऊपर एक करके न रखें। ऐसा करने से उनके आकार के बिगड़ने का डर होता है। साथ ही उनमें निशान भी बन जाता है। अगर लंबे समय तक किसी जूते को नहीं पहनना है तो उसमें अखबार भर दीजिए। ऐसा करने से वो अपने आकार में बने रहेंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Tips to keep shoes new for longer
- फोटो : social media
पैरों को सूखा रखें

जूते पहनते समय पैरों को सूखा रखें। जब भी पैर में जूता डालने चले तो पैरों को तौलिये की मदद से अच्छे से सूखा लें। पैरों के गीला रहने के कारण जूते मे नमी आ जाती है। जिसकी वजह से पैरों से भी बदबू आने लगती है और ऐसे जूते जब पहनकर रख दिए जाते हैं तो उनमें फफूंदी भी लग जाती है।


 
विज्ञापन
4 Tips to keep shoes new for longer
प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें
जूते को रखने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से उनमें हवा नहीं जाती है और वो खराब हो जाते हैं। जूतों को रखने का सबसे सही तरीका है कि शू बॉक्स के अंदर बटर पेपर में लपेट कर रखा जाए।

जूतों को अलग-अलग भी रखें। जैसे जिनको आप कभी-कभी पहनते है उन्हें अलग और रोजाना पहनने वाले जूते अलग रैक में। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से ही आपके फुटवियर की उम्र लंबी हो सकती है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed