सर्दियां अभी गई नहीं हैं, और अब भी मौसम में ठंड है। वहीं, हर कोई इस ठंड से बचने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में लोग कपड़ों की खरीदारी भी कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि भला सर्दियों के मौसम में बिना स्वेटर के वो कैसे रह पाएंगे। लड़के तो फिर भी जैकेट, ब्लेजर, कोट आदि पहनकर खुद को ठंड से बचा लेते हैं, और इससे उनके लुक पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। असल में जो दिक्कतें आती हैं, वो लगभग सारी लड़कियों के लिए आती हैं। वो इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि अगर वो घर पर या किसी फंक्शन में स्वेटर पहनती हैं, तो फिर उनके लुक का क्या होगा? उनका फैशन तो खराब हो जाएगा? ऐसे में अगर आप भी इस वजह से परेशान हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ स्वेटर वाले फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर वाले अंदाज से आप भी टिप्स लेकर खुद को क्लासी दिखा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61ff555216e38f1ab2731215","slug":"aaj-ka-fashion-tips-stylish-sweater-for-girls-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन टिप्स: सर्दी के इस सीजन में स्वेटर में भी खुद को दें क्लासी लुक, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन टिप्स: सर्दी के इस सीजन में स्वेटर में भी खुद को दें क्लासी लुक, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें टिप्स
Sun, 06 Feb 2022 10:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर लुक
- फोटो : Instagram/katrina kaif and parineet chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर लुक
- फोटो : Instagram/kriti sanon
कृति सेनन लुक
- आप डार्क रंग के स्वेटर को कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगाएगा। कृति सेनन की तरह आप डार्क ओरेंज रंग का स्वेटर कैरी कर सकती हैं। यही नहीं, ये स्वेटर किसी पार्टी के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर लुक
- फोटो : Instagram/katrina kaif
कटरीना कैफ लुक
- अगर आपकी शादी हो गई है, और आप इसके बाद अपने लुक को पहले जैसा क्लासी बनाए रखना चाहती हैं तो इसके लिए आप कटरीना कैफ के इस स्वेटर लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस फोटो में कटरीना का लुक काफी प्यारा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर लुक
- फोटो : Instagram/parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा लुक
- आप बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के लुक को कॉपी कर सकते हैं। देखा जा सकता है उनका ये स्टाइलिश स्वेटर कितना प्यारा लग रहा है। इससे आप सर्दी से तो बच ही सकती हैं, साथ ही इससे आप खास लुक भी पा सकती हैं। आप इसे कैरी करके किसी फंक्शन में भी जा सकती हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्वेटर लुक
- फोटो : Instagram/Ananya Panday
अनन्या पांडे लुक
- सर्दी के मौसम में आप खुद के लिए सफेद रंग का स्वेटर भी ले सकते हैं। जैसे इस तस्वीर में आप अनन्या पांडे के पास देख सकते हैं। इस स्वेटर में आपका लुक काफी क्लासी लग सकता है।