जींस ऐसा आउटफिट है जिसे किसी भी मौके पर स्टाइल कर पहना जा सकता है। लड़कों से लेकर लड़कियों हर किसी की वॉर्डरोब में जींस मौजूद रहती है। लेकिन जींस का रंग उतरते ही या जरा सा खरोंच लगते ही ये बेकार हो जाती है। तो लोग पहनना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर अपनी पसंदीदा जींस को छोड़ना मुश्किल हो रहा है तो इसे नए तरीके से उसे फिर से इस्तेमाल लायक बना सकती हैं। साथ ही जींस का लुक भी बिल्कुल नया हो जाएगा।
आज का फैशन: पुरानी जींस को इस तरह से सजाएं, फिर से बन जाएगी नई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी जींस पुरानी हो गई है और रंग उतरना शुरू हो गया है तो जींस को आप मोतियों और बीड्स की मदद से सजा सकते हैं। बस इसके लिए बीड्स या फिर मोतियों को फैब्रिक ग्लू की मदद से चिपकाएं। जैसे की आप चाहे तो पॉकेट के पास या फिर नीचे की तरफ मोतियों को चिपकाएं और सूखने दें। फिर देखिए कैसे पुरानी जींस बिल्कुल नई सी नजर आने लगेगी।
अगर आपकी जींस पुरानी होकर रंग छोड़ चुकी हैं और आप इसे फिर से पहनना चाहती हैं तो जींस को कलर किया जा सकता है। इन दिनों टाई एंड डाई का फैशन है। ऐसे में आप दो से तीन कलर और रबर बैंड लें। फिर कलर में जींस को भिगोकर रबर बैंड से बांध दें। जब ये सूख जाए तो इसे खोल दें। देखेंगे कि कैसे पसंदीदा जींस का कलर बदल जाएगा और ये फिर से ट्रेंडी लुक में पहनने लायक हो जाएगी।
अगर आपकी जींस खरोंच लगने से फट गई है तो इसके धागे को निकालकर आप रिप्ड जींस का लुक दे सकती हैं। लेकिन अगर ये किसी ऐसी जगह से फट गई है जहां पर रिप्ड वाला लुक नहीं आ रहा तो फिर पैच वर्क की मदद से इसे नया लुक दिया जा सकता है।
वहीं आप चाहें तो जींस पर पेंट कर भी इसे डिजाइनर लुक दे सकती हैं। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले पेंटेड डिजाइन को चिपकाकर जींस को नया लुक दे सकती हैं। मार्कर या स्केच की मदद से जींस पर चित्र बनाकर इसे पेंट कर लें। ये काफी कूल लुक देगा।