सब्सक्राइब करें

Hina Khan: समुंदर किनारे मोनोकोनी पहन हिना खान का दिखा बोल्ड अंदाज, तस्वीरें साझा की तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 21 Jun 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Actress Hina Khan Beach Photos in Blue Bikini Dress Glamorous Look See Images News in Hindi
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान अपने फैशन सेंस से हमेशा तारीफ बटोरती हैं। अवॉर्ड शो से लेकर कांस तक हर जगह वो अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस करते दिखती हैं। जिसकी तस्वीरें वो इंस्टाग्राम पर भी जमकर साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरने के बाद अब वो अपने मोनोकोनी लुक से कहर ढा रही हैं। 

Trending Videos
Actress Hina Khan Beach Photos in Blue Bikini Dress Glamorous Look See Images News in Hindi
hina khan - फोटो : instagram

समुंदर किनारे बैठ पोज दे रही हिना खान ने ग्रीन कलर की मोनोकोनी पहनी है। जिसकी वन शोल्डर डिजाइन इसे आकर्षक बना रही है। वहीं साइड पर क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग की गई है। जिसके साथ हिना ने मल्टीकलर प्रिंट का स्टोल कैरी कर रखा है। शिवन एंड नरेश के कलेक्शन से ली गई इस मोनोकोनी में हिना हमेशा की तरह ही किलर लुक में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hina Khan Beach Photos in Blue Bikini Dress Glamorous Look See Images News in Hindi
hina khan - फोटो : instagram

वहीं इस बोल्ड लुक को हिना ने मेसी हेयर और शेड्स के साथ कंप्लीट किया है। जबकि पिंक लिप्स के साथ गले में ग्रीन कलर का कुंदन का चोकर नेकपीस है। हिना की इन तस्वीरों को शेयर करते ही उनके सितारे दोस्त जमकर कमेंट करने लगे। वहीं फैंस को भी उनका ये बोल्ड लुक शानदार लगा। तभी तो फायर वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। हिना अक्सर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। रैंप पर वॉक के लिए हिना का गॉर्जियस लुक सामने आया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। 

Actress Hina Khan Beach Photos in Blue Bikini Dress Glamorous Look See Images News in Hindi
हिना खान - फोटो : social media

डार्क मरून शेड के लहंगे में हिना ने रैंप वॉक किया। जिस पर फ्लोरल डिजाइन की एंब्रायडरी की गई थी। जबकि स्लीवलेस डीप नेक डिजाइन के ब्लाउज पर मोतियों की टेसल बस्ट एरिया पर जोड़ी गई थी। जो इसे खास बना रही थी। वहीं लाइट वेट दुपट्टा हाथों पर कैरी किया गया था। सेंटर पार्टेड कर्ली हेयर पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे। जिसे हिना ने बीमिंग हाइलाइटर और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed