फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद दीया मिर्जा का दिखा इतना स्टनिंग लुक, खूबसूरती देख फैंस हो गए दीवाने

Mon, 01 Mar 2021 01:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 01 Mar 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
after wedding dia mirza new photoshoot in stunning look wear pink lehenga
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया मिर्चा अपने एलिगेंट लुक और सादगीभरी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। इन दिनों उनकी शादी का लुक काफी चर्चा में हैं। जिसमे वो सिल्क की लाल साड़ी में खूबसूरत दुल्हन बनीं नजर आईं थीं। वहीं एक बार फिर उनके स्टनिंग लुक ने फैंस का दिल चुरा लिया है। फैशन मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में उनकी तस्वीरें देख होने वाली दुल्हन को फैशन इंस्पिरेशन भी जरूर मिलेगी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

after wedding dia mirza new photoshoot in stunning look wear pink lehenga
दीया मिर्जा - फोटो : instagram

गुलाबी और सिल्वर रंग के लहंगे में रेडी दीया का लुक बेहद खूबसूरत है। जिसे दीया ने ग्रीन रंग के मांगटीके और हैवी ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं नेकपीस को डिच कर बोल्ड नेकलाइन के साथ दीया इस एलिगेंट से लहंगे में ग्लैमरस भी लग रही हैं। जबकि उनका फ्लॉलेस बेस मेकअप और काजल वाली आंखों के साथ पिंक लिप्स का कांबिनेशन परफेक्ट लुक दे रहा है। 

after wedding dia mirza new photoshoot in stunning look wear pink lehenga
दीया मिर्जा - फोटो : instagram

यहीं नहीं दीया ने कई सारे फोटोशूट में गुलाबी रंग के लहंगे का चुनाव किया है। लाइट शेड के इन लहंगों में दीया बला की खूबसूरत दिख रही हैं। मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ सिल्वर रंग की नेट की चुनरी आकर्षण बढ़ाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं साथ में सिल्वर और मरून शे़ड के नेकपीस के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after wedding dia mirza new photoshoot in stunning look wear pink lehenga
दीया मिर्जा - फोटो : instagram

दीया के ये खूबसूरत लुक होने वाली किसी भी दुल्हन को परफेक्ट ब्राइडल इंस्पिरेशन दे सकती हैं। हैवी गोल्ड नेकलेस के साथ माथे पर गोल्डन पासा और सफेद आउटफिट बेहद सादगी भरा लुक दे रहा है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
after wedding dia mirza new photoshoot in stunning look wear pink lehenga
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

बता दें कि बीते महीने 15 फरवरी को दीया दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी। बेहद सादे समारोह और घर पर हुई शादी की सारी रस्मों में दीया परफेक्ट दुल्हन बनीं दिखीं थीं। वहीं शादी के लिए दीया ने लाल रंग की सिल्क की साड़ी का चुनाव किया था। जिसके साथ बालों में गजरा और लाल चुनरी को मैच किए वो नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed