फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय संग ये हीरोइनें भी डिज्नी प्रिंसेज लुक में रेड कार्पेट पर दिखा चुकी हैं जलवे, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Jun 2020 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 04 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai sara ali khan and other bollywood actresses on red carpet in cinderella dress
Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग करते हैं। यहां तक कि उन्हें खूबसूरती के मामले में भारत का अनाधिकारिक ब्रांड अंबेस्डर कहा जाता है। हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने वाली ऐश्वर्या राय ने साल 2017 में रेड कार्पेट पर डिज्नी प्रिंसेज सिंड्रेला के लुक में एंट्री ली तो लोगों की निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। लेकिन केवल ऐश्वर्या ही नहीं इन हीरोइनों ने भी सिंड्रेला लुक को कॉपी करने का प्रयास किया। जिसमें सारा अली खान से लेकर उर्वशी रौतेला तक शामिल हैं। तो चलिए देखें तस्वीरें।



 
aishwarya rai sara ali khan and other bollywood actresses on red carpet in cinderella dress
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल का जाना-पहचाना चेहरा है। साल 2000 से वो हर साल इस फेस्टिवल में हिस्सा लेती आ रही हैं। लेकिन 2017 में जब वो रेड कार्पेट पर पाउडर ब्लू कलर का सिंड्रेला गाउन पहनकर उतरीं तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थी। इस ब्रोकेड बॉल गाउन को डिजाइनर मिशेल सिन्को( Michael Cinco) ने डिजाइन किया था। जिसे पहन वो सच में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं। 


 
aishwarya rai sara ali khan and other bollywood actresses on red carpet in cinderella dress
aishwarya rai - फोटो : social media

हालांकि ये पहली बार नहीं है। ऐश्वर्या इससे पहले भी प्रिसेंज ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनके लुक की तुलना किसी न किसी प्रिंसेज से की जाती है। तभी तो जब उन्होंने डे लुक के लिे ग्रीन रंग का ये गाउन चुना तो उनके लुक की तुलना डिज्नी प्रिसेंज एरियल से की जाने लगी। इन तस्वीरों को देख आप भी यहीं कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai sara ali khan and other bollywood actresses on red carpet in cinderella dress
SARA ALI KHAN - फोटो : instagram

लेकिन ऐश्वर्या राय की तरह ही बॉलीवुड की और भी अदाकाराओं ने प्रिंसेज लुक को कॉपी करने की कोशिश की। जिसमें सारा अली खान का नाम भी शामिल है। सारा अली ने आईफा अवॉर्ड 2019 में सफेद रंग का बॉल गाउन पहना था। जिसके साथ हाई बन बनाए सारा ने इस लुक को कंप्लीट किया था।



 
विज्ञापन
aishwarya rai sara ali khan and other bollywood actresses on red carpet in cinderella dress
urvashi rautela - फोटो : social media

वहीं उर्वशी रौतेला ने भी प्रिंसेज लुक को कॉपी करने का प्रयास किया था। फिल्मफेयर के लिए तैयार उर्वशी ने लाल रंग का ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहना था। जो कि काफी ज्यादा हैवी था। जिसे पहन वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed