सब्सक्राइब करें

Cannes 2026: हाथ से पेंट किया हुआ गाउन पहनकर आलिया ने दिखाया प्रिंसेज लुक, देखें तस्वीरें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 13 May 2026 03:54 PM IST
सार

Alia Bhatt Cannes 2026 Look : आलिया भट्ट ने कान 2026 में दो बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट आउटफिट में फैशन जगत का ध्यान खींचा। उनके हैंड पेंटेड फ्लोवी गाउन और पीच बाॅडी हगिंग ड्रेस लुक को साॅफ्ट बना रहा है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Cannes 2026 Look Alia Bhatt Outfits From Hand Painted Gown To Peach Couture
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

Cannes 2026 Alia Bhatt Look: आलिया भट्ट ने कान 2026 में अपने फैशन स्टेटमेंट से एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इस बार खास बात यह रही कि आलिया ने मेट गाला को स्किप करके कान फिल्म फेस्टिवल में ऐसा फैशन मोमेंट क्रिएट किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह हो रही है।

रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही उन्होंने अपने आउटफिट, स्टाइल और लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया। वहीं कान में उनका स्टाइल साॅफ्ट ग्लैमर और टाइमलेस फेमिनिनिटी का मिश्रण था। जहां पहला लुक ड्रीमी फ्रेंच रिवैरिया वाइब्स दे रहा था, जिसमें हैंड पेंटेड गाउन, डेलिकेट कार्सेट डीटेलिंग और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को किसी हाई-फैशन स्टेटमेंट बना दिया। वहीं दूसरे लुक के लिए आलिया ने पीच टोन बाॅडी हगिंग गाउन अपनाया, जो एलिगेंस और माॅडर्न ग्लैमर का परफेक्ट उदाहरण बना।

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आलिया ने बिना ज्यादा ड्रमैटिक स्टाइलिंग के मिनिमल फैशन को यादगार बना दिया। यही वजह है कि कान 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में उनका नाम तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आलिया भट्ट के दोनों शानदार कान लुक के बारे में।

Trending Videos
Alia Bhatt Cannes 2026 Look Alia Bhatt Outfits From Hand Painted Gown To Peach Couture
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

हाथ से पैंट किए हुए गाउन में दिखीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने कान रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही अपने लुक से सभी को इम्प्रेस कर दिया। उनका पहला लुक किसी लग्जरी फैशन एडिटोरियल से कम नहीं लग रहा था। सफेद और पेस्टल शेड्स वाले इस हैंड पेंटेड गाउन में आर्टिस्टिक डिटेलिंग साफ नजर आ रही थी। ड्रेस की डेलिकेट कार्सेट स्ट्रक्चर और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को बेहद ड्रीमी बना दिया।

समुद्र किनारे बालकनी बैकड्राॅप के साथ यह लुक फ्रेंच रिवैरा एनर्जी को परफेक्ट कैप्चर करता दिखा। मिनिमल मेकअप, स्लीक बन हेयरस्टाइल और साॅफ्ट एक्सप्रेशन ने आउटफिट की एलिगेंस को और ज्यादा बढ़ा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Cannes 2026 Look Alia Bhatt Outfits From Hand Painted Gown To Peach Couture
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

पीच गाउन में दिखा ओल्ड हाॅलीवुड ग्लैमर

आलिया जब कान रेड कार्पेट पर उतरीं तो अपने दूसरे लुक से उन्होंने इंटरनेशनल मीडिया और फैशन एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट ने पीच टोन बाॅडी फिटेड गाउन पहना। उनके स्टाइल में माॅर्डन फैशन और क्लासिक ग्लैमर का शानदार संतुलन देखने को मिला। स्ट्रैपलेस नेकलाइन और ड्रामैटिक शीयर स्लीव इस आउटफिट को रेड कार्पेट पर योग्य बना रहे थे। 

इस लुक की सबसे खास बात थी इसका क्लीन सिल्हुट, जिसने बिना ज्यादा सजावट के भी सबका ध्यान खींचा। सनलाइट में गाउन का साॅफिट पीच टोन बेहद लग्जूरियस और सिनेमैटिक फील दे रहा था।

Alia Bhatt Cannes 2026 Look Alia Bhatt Outfits From Hand Painted Gown To Peach Couture
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

मिनिमल स्टाइलिंग ने जीता फैशन लवर्स का दिल

कान 2026 में जहां कई सेलेब्स ओवर दी टाॅप फैशन में नजर आए, वहीं आलिया भट्ट ने मिनिमल लेकिन यादगार स्टाइलिंग से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने हैवी एक्सेसरीज की जगह हल्की ज्वेलरी औऱ नेचुरल ग्लैम मेकअप चुना, जिससे आउटफिट्स खुद हाईलाइट हो सकें। आलिया का यह स्टाइल माॅडर्न लग्जरी फैशन का बेहतरीन उदाहण बनकर उभरा, जहां एलिगेंस को सिंपलिसिटी के साथ कैरी किया जाता है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Cannes 2026 Look Alia Bhatt Outfits From Hand Painted Gown To Peach Couture
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

मेट गाला छोड़ कान में बनाया आलिया ने फैशन मोमेंट

उनका कान लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि आलिया ने मेट गाला छोड़कर कान में ज्यादा प्रभावी फैशन स्टेटमेंट दिया। फैंस के मुताबिक, उनका यह लुक ज्यादा मेहनत करने वाले फैशन से बिल्कुल अलग था। उनकी स्टाइलिंग बिना मेहनत वाली वाइब दे रही थी, जो आजकल ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स में काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि कान 2026 में आलिया के दोनों लुक तेजी से वायरल हो रहे हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed