सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Mothers Day 2026 Budget Saree Gift For Mother In Hindi

Mothers Day 2026: कम बजट में मां को दें खूबसूरत साड़ी, 500 से 1500 रुपये तक आएगा खर्च

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 09 May 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Best Saree For Mother: मदर्स डे पर मां को गिफ्ट देने के लिए 500-1500 रुपये के बीच की कॉटन, सिल्क ब्लेंड, जॉर्जेट और प्रिंटेड साड़ियां सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। ये साड़ियां कंफर्टेबल, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली होती हैं।

Mothers Day 2026 Budget Saree Gift For Mother In Hindi
मां के लिए बेस्ट साड़ियां - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Mother’s Day Gift Ideas: मदर्स डे हर साल मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने का खास मौका लेकर आता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो उनके चेहरे पर मुस्कान ले आए। लेकिन कई बार बजट की वजह से अच्छे विकल्प नहीं चुन पाते। अगर आप भी कम बजट में शानदार गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं, तो साड़ी एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है।

Trending Videos

भारतीय संस्कृति में साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा का प्रतीक है। हर मां को साड़ी पहनना पसंद होता है और अगर वह साड़ी उनके बच्चे की ओर से गिफ्ट में मिले, तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। आजकल बाजार में कई ऐसी स्टाइलिश और किफायती साड़ियां उपलब्ध हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और कीमत भी आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कुछ ऐसे साड़ी विकल्प जो स्टाइलिश भी हैं, ट्रेंड में भी हैं और बजट फ्रेंडली भी।

कॉटन साड़ी

गर्मियों के मौसम में आराम और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन काॅटन की साड़ियां हो सकती हैं। अगर आपकी मां को आरामदायक कपड़े पसंद हैं, तो कॉटन साड़ी सबसे अच्छा विकल्प है। यह हल्की, सांस लेने योग्य और गर्मियों के लिए परफेक्ट होती है। 800 से 1500 रुपये के बीच आपको खूबसूरत प्रिंटेड कॉटन साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी।


सिल्क ब्लेंड साड़ी

बजट में रॉयल लुक चाहिए तो सिल्क ब्लेंड साड़ी को अपनाएं। सिल्क साड़ी हर महिला को पसंद होती है, लेकिन असली सिल्क महंगी होती है। ऐसे में सिल्क ब्लेंड साड़ी एक शानदार विकल्प है। यह दिखने में रिच लगती है और आपके बजट में आ जाती हैं। आॅनलाइन माध्यम से तो सिल्क ब्लेंड की खूबसूरत साड़ियां 500 से 1500 रुपये के बीच मिल जाती है। मदर्स डे के लिए यह एक एलीगेंट गिफ्ट हो सकता है।

जॉर्जेट साड़ी

जॉर्जेट साड़ियां हल्की और फ्लोई होती हैं, जिससे पहनने में बेहद आराम मिलता है। अगर आपकी मां को हल्की और फैशनेबल साड़ियां पसंद हैं, तो जॉर्जेट एक बेहतरीन विकल्प है। इनकी कीमत भी 300 से 1500 रुपये के बीच रहती है।


प्रिंटेड साड़ी

प्रिंटेड साड़ी ट्रेंड में और किफायती दाम में मिल जाती हैं। आजकल फ्लोरल, एब्स्ट्रैक्ट और डिजिटल प्रिंटेड साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। ये साड़ियां कम कीमत में स्टाइलिश लुक देती हैं। 300-400 रुपये की कीमत में भी आपको शानदार डिज़ाइन मिल जाएंगे, जो गिफ्ट के लिए परफेक्ट हैं। दाम बढ़ने पर साड़ी के डिजाइन भी अपग्रेड होंगे।


हैंडलूम साड़ी

अगर आप कुछ खास देना चाहते हैं, तो हैंडलूम साड़ी चुन सकते हैं। ये साड़ियां यूनिक होती हैं और भारतीय कला को दर्शाती हैं। हालांकि 2000-3000 रुपये में अच्छी क्वालिटी की हैंडलूम साड़ी आती हैं लेकिन कई शाॅपिंग साइट्स और आनलाइन प्लेटफार्म पर हैंडलूम साड़ियां बजट में मिल सकती हैं। यह आपकी मां के लिए यादगार गिफ्ट बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed