{"_id":"6a046bd248e29b8bfd0670e8","slug":"four-arrested-in-case-of-fighting-and-firing-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87849-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झगड़े और गोली चलाने के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झगड़े और गोली चलाने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्यूलिप चौक पर कूड़ा उठाने को लेकर हुआ था झगड़ा
दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई थी एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक, एसपीआर रोड पर 8 मई को हुए झगड़े और गोली चलाने के मामले में चार आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों के आधार पर बादशाहपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बादशाहपुर थाने की पुलिस ने मामले में कादरपुर गांव निवासी नवदीप उर्फ गोलू को 12 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे पक्ष से तिगरा गांव निवासी संदीप को 9 मई को, रिठौज गांव निवासी मोनू को 10 मई काे और रिठौज गांव निवासी प्रदीप को 12 मई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी नवदीप से वारदात में प्रयोग की गई एक पिस्टल बरामद की है। झगड़े के दौरान प्रदीप को गोली लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। वहीं, मारपीट के दौरान नवदीप उर्फ गोलू भी घायल हो गया था।
8 मई को बादशाहपुर थाने की पुलिस को सेक्टर-70 ट्यूलिप चौक के पास झगड़ा होने व गोली चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने, गोली चलाने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रदीप व नवदीप उर्फ गोलू की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में शस्त्र अधिनियम व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी।
-- --
आरोपी नवदीप को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा जा चुका है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई है। दोनों प्राथमिकी में दर्ज बयानों व जांच के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
Trending Videos