{"_id":"6a04584293809740fe0f52ca","slug":"action-will-be-taken-if-dirt-and-toilets-are-found-locked-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87856-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गंदगी और शौचालयों पर ताला लगा मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गंदगी और शौचालयों पर ताला लगा मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में मिली थी कमियां, अस्पताल प्रबंधन ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में बीते बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। निरीक्षण में अस्पताल परिसर में गंदगी, शौचालयों पर ताले लगे होने और सफाई व्यवस्था में लापरवाही जैसी समस्याएं मिली थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंदगी और शौचालयों पर ताला लगा मिलने पर कार्रवाई होगी।
सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी करने, वार्डों और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने व मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अस्पताल के सभी शौचालय खुले रखने और उनकी निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पाया कि कई बार दोपहर बाद अस्पताल में सफाई नहीं होने से वार्डों और गलियारों में गंदगी फैली हुई थी।
अस्पताल परिसर में ऑटो खड़े करने पर रोक
अस्पताल परिसर में अब ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। अस्पताल प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी ऑटो अस्पताल परिसर के अंदर खड़ा नहीं होगा। कई बार सवारी बैठाने के लिए ऑटो चालक अंदर तक वाहन ले आते थे, जिससे मरीजों, तीमारदारों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रशासन ने परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
नागरिक अस्पताल में लापरवाही पर सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। सफाई में कमी या शौचालयों पर ताला मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. नीना, कार्यवाहक-पीएमओ, नागरिक अस्पताल
Trending Videos