सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
विज्ञापन
4 मई को अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर
Trending Videos

गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में 4 मई को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की 12 मई को दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक के मामा लक्ष्मण कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गइ। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी दशरथ के रूप में हुई है। वह 4 मई को बाइक सवार होकर जा रहा था। मृत युवक के मामा लक्ष्मण कुमार ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-9 से फिरोजपुर गांधी कॉलोनी की ओर जाते समय उनका भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया था। 12 मई की देर रात करीब 2.30 बजे उपचार उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। - नरेश, एसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article