फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत? नई दुल्हनों के लिए ये टिप्स हैं बेहद जरूरी

Sat, 16 May 2026 09:12 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 16 May 2026 09:12 AM IST
सार

New Bride Fashion Tips:वट सावित्री पूजा में नई दुल्हनों को क्या पहनना चाहिए?
वट सावित्री पूजा में नई दुल्हनों को लाल, हरे या पीले रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहननी चाहिए। सोलह श्रृंगार, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और हल्का मेकअप उनके लुक को और खास बनाता है। पूजा की थाली पहले से तैयार रखना भी जरूरी माना जाता है।

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat Puja Look For Newlywed Bride Fashion Tips In Hindi
वट सावित्री व्रत में कैसे हों तैयार - फोटो : AI

Vat Savitri Vrat 2026 Fashion Tips: वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह पर्व पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। खासतौर पर नई दुल्हनों के लिए यह पहला वट सावित्री व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि शादी के बाद इस पूजा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी परंपरा को खास तरीके से निभाया जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।



नई नवेली दुल्हनें इस खास दिन पर अपने लुक, पूजा की तैयारी और रीति-रिवाजों को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने की वजह से तैयारियों में कमी रह जाती है। अगर आप भी पहली बार वट सावित्री व्रत रखने जा रही हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपकी तैयारी को और भी खास बना सकते हैं।

पहले से स्किन केयर, सही आउटफिट, सोलह श्रृंगार, गर्मियों के मुताबिक मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से आप इस दिन को यादगार बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे खास टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप वट सावित्री पूजा में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी।

 

Vat Savitri Vrat Puja Look For Newlywed Bride Fashion Tips In Hindi
ट्रेडिशनल साड़ी में रॉयल लुक - फोटो : instagram

ट्रेडिशनल साड़ी में रॉयल लुक


वट सावित्री पूजा में नई दुल्हनों के लिए साड़ी पहनना सबसे शुभ माना जाता है। लाल, मरून, नारंगी या पीला रंग इस दिन बेहद खास माना जाता है। सिल्क, बनारसी या चंदेरी साड़ी पहनकर आप पारंपरिक और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। इस तरह की साड़ी में नई दुल्हन का लुक खिलकर आता है। कुछ महिलाएं अपने पहले वट सावित्री व्रत पूजा के लिए साड़ी का जोड़ा भी पहनती हैं। अगर शादी की साड़ी या लहंगा भारी है, तो हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी चुनें ताकि गर्मी में भी आराम बना रहे।

 

 

Vat Savitri Vrat Puja Look For Newlywed Bride Fashion Tips In Hindi
सोलह श्रृंगार से पूरा करें लुक - फोटो : instagram

सोलह श्रृंगार से पूरा करें लुक


नई दुल्हनों के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां, पैरों में बिछिया, माथे पर बड़ी बिंदी, पैरों में आलता या महावर आपके लुक को और निखार देंगे। इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करके तैयार होना चाहिए। पहली बार पूजा कर रही हैं तो नथ, मांगटीका भी पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat Puja Look For Newlywed Bride Fashion Tips In Hindi
वट सावित्री व्रत मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

  लगाएं मेहंदी


वट सावित्री व्रत में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें से एक मेहंदी रचाना होता है। महिलाएं ब्राइडल डिजाइन मेहंदी हथेली पर रचा सकती हैं। इसके अलावा वट सावित्री पूजा पर आधारित सुंदर मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। मेहंदी एक दिन पहले ही लगा ली है तब तो अच्छा है, लेकिन अगर मेहंदी नहीं लगाई है तो इंस्टेंट वाली मेहंदी इस्तेमाल करें। ताकि पूजा के दौरान आपकी हथेली पर रची मेहंदी पर रंग आ जाए। 

 

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat Puja Look For Newlywed Bride Fashion Tips In Hindi
गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स - फोटो : AI

स्किन केयर है जरूरी 

 

वट सावित्री व्रत ज्यादातर गर्मियों में पड़ता है, इसलिए नई दुल्हनों को अपनी स्किन और हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए। पहले से ही स्किन केयर रूटीन को अपनाएं। स्क्रब और फेसपैक से चेहरे पर निखार लाएं ताकि बिना मेकअप या कम मेकअप में भी आपकी नेचुरल स्किन ग्लो करे। अगर निर्जला व्रत रख रही हैं, तो पूजा के बाद नारियल पानी और हल्का भोजन जरूर लें। इससे शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी। ऊर्जावान रहेंगी तो अधिक फ्रेश दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed