{"_id":"69faeb07d99fb8f38e0f0830","slug":"glowing-skin-care-tips-in-hindi-gori-twacha-kaise-paye-2026-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Glowing Skin Tips: बिना मेकअप सांवली त्वचा को बनाएं खूबसूरत, जानिए रंगत निखारने के टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Glowing Skin Tips: बिना मेकअप सांवली त्वचा को बनाएं खूबसूरत, जानिए रंगत निखारने के टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 09:50 AM IST
सार
Glowing Skin Kaise Paye in Hindi: सांवली त्वचा की रंगत निखारने के लिए नियमित सफाई, घरेलू फेस पैक, सनस्क्रीन, हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी हैं। ये उपाय त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
skin care
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Glowing Skin ke liye kya karen: भारत में अभी भी अधिकतर लोग गोरी त्वचा को सुंदरता का पैमाना मानते हैं। अगर आपकी त्वचा की रंगत गोरी है तो ही आपको सुंदर माना जाता है, जबकि असल में स्वस्थ और दमकती त्वता ही सबसे खूबसूरत होती है। अगर आपकी त्वचा सांवली है तो इसे छिपाने की जरूरत नहीं, बल्कि सही तरीके से निखारने की जरूरत है।
आज के समय में प्रदूषण, धूल मिट्टी, गलत खानपान और तनाव जैसी समस्याएं त्वचा की रंगत को प्रभावित करती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ आसान और असरदार उपाय शामिल करें।
सांवली त्वचा को निखारने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती है। आप घरेलू नुस्खों और सही लाइफस्टाइल से भी शानदार ग्लो पा सकती हैं। इस लेख के जरिए जानिए 5 ऐसे आसान और प्रभावी तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं
Trending Videos
2 of 6
scrub
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को रखें साफ
त्वचा पर जमी धूल, पसीना और प्रदूषण रंग को दबा देते हैं। दिन में दो बार माइल्ड फेस वाॅश करें। रात में सोने से पहले चेहरा जरूर साफ करें। हफ्ते में एक-दो बार एक्सफोलिएशन करें। डेड स्किन को बाहर निकालने के लिए हल्का स्क्रब जरूरी है। इससे त्वचा में निखार आता है। ध्यान रखें ज्यादा रगड़ने से चमक नहीं बढ़ती बल्कि स्किन को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
टमाटर का फेस पैक
- फोटो : Adobe
घरेलू नुस्खे
आपकी रसोई ही असली स्किन क्लिनिक रही है। दही और हल्दी के फेस पैक से टैनिंग कम होती है और त्वचा मुलायम बनती है। वहीं बेसन और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग निखारता है, साथ ही ऑयल कंट्रोल करता है। कच्चा दूध नेचुरल क्लींजर का काम करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और ग्लो देता है। रोज नहीं लेकिन हफ्ते में 2-3 बार इनका इस्तेमाल करें। हालांकि उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
4 of 6
Sunscreen
- फोटो : Adobe stock
धूप से रंगत बिगड़ सकती है
सांवली त्वचा में मेलानिन ज्यादा होता है, फिर भी सनटैन और पिगमेंटेशन का खतरा रहता है। इसलिए रोज सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 3-4 घंटे में दोबारा लगाएं। धूप में दुपट्टा या कैप इस्तेमाल करें। सूरज की रोशनी से सही दूरी जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
skin care
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चर बढ़ाएगा ग्लो
सूखी त्वचा कभी चमकती नहीं है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का चुनाव करें। रात में हल्का ऑयल जैसे बादाम या नारियल त्वचा पर लगाएं। सर्दियों में त्वचा का खास ध्यान दें। इससे ग्लो बढ़ता है और रंगत में चमक आती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।