{"_id":"61c83843ec6ee55ed17515ac","slug":"alia-bhatt-in-backless-nude-shade-anarkali-kurta-from-manish-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैकलेस कुर्ते में आलिया भट्ट का दिखा इतना खूबसूरत अंदाज, नजरें हटाना हो गया मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बैकलेस कुर्ते में आलिया भट्ट का दिखा इतना खूबसूरत अंदाज, नजरें हटाना हो गया मुश्किल
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ ही स्टाइलिश भी हैं। हर बार वो अपने फैशन सेंस से सबकी तारीफ लूटती हैं। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट वाला लुक हो या फिर फिल्म का प्रमोशन। यहां तक कि कैजुअल आउटिंग के लिए भी उनके स्टाइल सेंस की लड़कियां दीवानी रहती हैं। क्रिसमस के मौके पर कपूर फैमिली संग लंच करने पहुंची आलिया लाल रंग की ड्रेस में कमाल दिख रही थीं। वहीं उनका देसी लुक एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए लाल रंग की खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस में रेडी थीं। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी थी। वहीं आलिया ने इस ड्रेस को गोल्डन स्मॉल हूप ईयररिंग्स और स्लीक पोनीटेल के साथ स्टाइल किया था।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ आलिया का देसी लुक भी बेहद खास था। फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के लिए उन्होंने बीज कलर का अनारकली कुर्ता पहना है। जिस पर गोल्डन किनारी का वर्क किया गया है। वहीं मैचिंग की चुनरी पर भी गोल्डन बॉर्डर बना है। साथ ही बैकलेस डिजाइन इसे स्पेशल बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया के इस कुर्ते को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। जिसकी फुल स्लीव और डीप नेक डिजाइऩ बनी है। वहीं इस कुर्ते पर बनीं बस्टियर इसे बोल्ड लुक दे रही है।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने इस बीज कलर के कुर्ते को अपने सिग्नेचर स्टाइल मिड पार्टीशन स्लीक पोनीटेल के साथ स्टाइल किया है। जबकि गोल्डन झुमका और रेड लिप्स आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।