{"_id":"63173ff30dfd1b2dae0d8e54","slug":"alia-bhatt-in-green-anarkali-kurta-and-gajra-look-beautiful-visiting-ujjain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक बार फिर बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाया, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक बार फिर बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाया, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
alia bhatt ranbir kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो जमकर काम कर रही हैं। लेकिन कैमरे के सामने आने के लिए वो अक्सर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों को ही पहनते दिख रही हैं। वहीं आलिया कई मौकों पर अपना बेबी बंप छिपाते भी दिख जाती हैं। एयरपोर्ट पर बिल्कुल देसी लुक में पहुंची आलिया ने दुपट्टे से पेट को ढंका था। जिसे देख फैंस भी कमेंट करते दिखे।
2 of 4
alia bhatt ranbir kapoor
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एथिनिक लुक में रेडी हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए उज्जैन पहुंची आलिया का देसी लुक काफी शानदार था। आलिया ने पिकॉक ग्रीन कलर का अनारकली कुर्ता कैरी किया था। जिसकी स्क्वेअर शेप नेकलाइन काफी सेफ और कंफर्टेबल दिख रही थी। वहीं इस कुर्ते के हेमलाइन पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क दिख रहा था।
3 of 4
alia bhatt
- फोटो : instagram
इस लांग अनारकली कुर्ते को आलिया ने नीले रंग के बांधनी प्रिंट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। जिसे कंधे पर रख आलिया बेबी बंप को ढंककर चलती दिखीं। वहीं आलिया ने कुर्ते को डिजाइनर निधि धोलिया के कलेक्शन से पिक किया था। हालांकि आलिया का ये कुर्ता कस्टमाइज्ड था। जिसे बिल्कुल लाइटवेट और कंफर्टेबल बनाया गया है। वहीं बात करे ओवरऑल लुक की तो मेसी लो बन के साथ बालों में लगा गजरा पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
alia bhatt
- फोटो : instagram
जबकि माथे पर नीले रंग की बिंदी और हैवी कुंदन ईयररिंग्स के साथ आलिया ने इस लुक को कंप्लीट किया था। वहीं पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ ब्लश पिंक चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर के साथ आंखों पर पिंक आईशैडो और आईलाइनर को सजाया गया है। जिसमे आलिया का पूरा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। आलिया के इतने खूबसूरत लुक को देखने के बाद फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।