Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
alia bhatt latest airport look in all about pink handbag price cannot afford easily
{"_id":"5fdb426e8ebc3e3fc3152d2f","slug":"alia-bhatt-latest-airport-look-in-all-about-pink-handbag-price-cannot-afford-easily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट के एयरपोर्ट लुक की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान, केवल बैग की कीमत थी छह लाख रूपये","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आलिया भट्ट के एयरपोर्ट लुक की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान, केवल बैग की कीमत थी छह लाख रूपये
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान आलिया का कैमोफ्लॉज लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा था। लेकिन आलिया के इस वाइल्ड लुक से ज्यादा खास उनका पिंक लुक है। जिसे आलिया गोवा से लौटते वक्त पहने दिखीं थीं। आलिया के इस लुक की कीमत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे सुन हर किसी का हैरान होना लाजिमी है।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram fan page
दरअसल, आलिया रणबीर कपूर के साथ गोवा फुटबॉल मैच को सपोर्ट करने गए थे। इस दौरान वहां से लौटते समय कैमरे की नजर में आईं आलिया ने गुलाबी रंग का स्वीटशर्ट और पैंट पहन रखा था। जिसे आलिया ने गुलाबी रंग के जूतों के साथ मैच किया था। जबकि ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कूपर काले रंग के ओवरऑल लुक में थे। वहीं आलिया ने इस राउंड नेक स्वीटशर्ट के साथ गुलाबी रंग का चश्मा बी लगा रखा था। जबकि साथ में कैरी किए स्लिंग बैग की कीमत आपको जरूर हैरत में डाल सकती है।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
वैसे आलिया का मोनोक्रोम लुक नया नही है। कुछ दिनों पहले ही गुलाबी रंग के मोनोक्रोम लुक में कटरीना कैफ भी नजर आ चुकी हैं। कटरीना कैफ ने गुलाबी रंग के ट्रैकपैंट के साथ सफेद रंग के स्नीकर पहने थे। वहीं आलिया भी हूबहू बबलगम वाले गुलाबी रंग के मोनोक्रोम लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
वहीं आलिया का ये लुक कीमत के मामले में भी कम नही था। एयरपोर्ट के इस लुक के लिए आलिया ने जिस ब्लैक एंड गोल्डन रंग के हैंडबैग को कैरी किया था। उसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। मशहूर ब्रांड chanel के स्माल ब्वॉय हैंडबैग की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक 6 लाख 81 हजार है। जबकि बबलगम पिंक कलर के प्यूमा के स्वीटशर्ट की कीमत 4500 रुपये तो वहीं ट्रैक पैंट की कीमत 3500 रुपये है। जबकि आलिया के प्यूमा ब्रांड के गुलाबी स्नीकर की कीमत करीब छह हजार रुपये है। जिसे जान आलिया के फैंस भी हैरान है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।