फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे की बहुओं ने पहने इतने खूबसूरत लहंगे, देखते ही फैंस भी हो गए दीवाने

Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Dec 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
hina khan to mouni roy beautiful lehenga perfect for wedding guest
hina khan mouni roy karishma tanna - फोटो : instagram
बात जब एथिनिक कपड़ों की आती है तो छोटे पर्दे की बहुएं सबसे पहले याद आती हैं। हिना खान से लेकर मौनी रॉय तक ने छोटे पर्दे पर गॉर्जियस लुक में फैंस का दिल लूटा है। हालांकि ये हसीनाएं केवल टीवी पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अपनी कमला की च्वॉइस की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। पिछले दिनों त्योहारों से लेकर वेडिंग फंक्शन में हिना खान से लेकर मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, निया शर्मा जैसी एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक लहंगों में जलवे दिखाए। जिसे देखकर लड़कों के दिलों की धड़कने तो बढ़ी हीं वहीं लड़कियां भी इस लिस्ट में शामिल हो गईं। तो चलिए देखें छोटे पर्दे की इन हसीनाओं के लहंगे वाले खूबसूरत लुक।

बात जब वेडिंग सीजन में सजने की आए तो सबसे पहले लहंगा ही दिमाग में आता है। फिश कट से लेकर ए लाइन, हैवी एंब्रायडरी से लेकर गोटा वर्क, सिल्क, बनारसी लहंगा हर लड़की की अलग पसंद होती है। अगर आप वेडिंग सीजन में लहंगे की तलाश में हैं तो इन हसीनाओं के लहंगों से जरूर इंस्पिरेशन लें। 


 
hina khan to mouni roy beautiful lehenga perfect for wedding guest
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय

ग्लैमर और ट्रेडिशनल का तड़का लगाने में माहिर मौनी रॉय हर आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो मल्टीकलर बीड्स और सितारों से सजे एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और बिना वर्क के सिंपल से लहंगे में दिखीं। वहीं इस खूबसूरत लहंगे की चुनरी भी मैचिंग की थी। जिसके किनारे पर ब्लाउज से मैच करती एंब्रायडरी की गई थी। वहीं मौनी ने इस खूबसूरत लहंगे को मांगटीका और नेकपीस के साथ पेयर किया था। जिसे देख फैंस का क्रेजी होना तो बनता है। 


 
hina khan to mouni roy beautiful lehenga perfect for wedding guest
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान

छोटे पर्दे की ये हसीनाएं लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। हिना खान इस मामले में नंबर एक पर हैं। बात जब उनके स्टाइल की आती है तो फिर वो हर बार फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती है। ऐसे में उनका लहंगे वाला लुक कैसे पीछे रह सकता है। वैसे तो हिना लहंगे में कम ही नजर आती हैं। लेकिन पिछले दिनों जब वो पीच रंग के लाइट वर्क वाले लहंगे में तस्वीर शेयर करती दिखीं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। चोकर नेकपीस से लेकर मांगटीका तक हिना खान का पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan to mouni roy beautiful lehenga perfect for wedding guest
nia sharma - फोटो : instagram
निया शर्मा

बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली निया शर्मा लहंगे के मामले में भी काफी बोल्ड हैं। सफेद रंग के इस खूबसूरत लैस वाले लहंगे में उनका लुक हर बार की तरह ही ग्लैमरस था। जिसे निया ने बड़े सिल्वर रंग के ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप और न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरडू में निया काफी इंप्रेसिव नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
hina khan to mouni roy beautiful lehenga perfect for wedding guest
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना

पिछले दिनों त्योहारों के सीजन में करिश्मा का लुक फेस्टिव रेडी दिखा। जिसे देख उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे थे। लेकिन बात जब लहंगे की आती है तो करिश्मा की पसंद बिल्कुल हटके होती है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में करिश्मा ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसके साथ मिरर वर्क वाला डीप वी प्लजिंग नेकलाइन का ब्लाउज और फुल स्लीव इस लहंगे के लुक में चार चांद लगा रहे थे। जिसमें करिश्मा बेहद आकर्षक लुक में नजर आ रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed