{"_id":"620376a1f2f19a422f4a2def","slug":"alia-bhatt-promote-gangubai-kathiawadi-in-white-saree-with-retro-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पहनी एक के बाद एक सफेद साड़ी, रेट्रो लुक पर आ जाएगा दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पहनी एक के बाद एक सफेद साड़ी, रेट्रो लुक पर आ जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का प्रमोशन करने में व्यस्त है। किरदार के हिसाब से वो अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस भी कर रही हैं। वैसे तो आलिया का हर लुक काफी शानदार होता है। वेस्टर्न से लेकर बोल्ड आउटफिट को वो इतने ग्रेसफुली कैरी करती हैं। कि हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक जाती हैं। ऐसे में आलिया का साड़ी वाला लुक भी फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पुनीत बालन की डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी में आलिया रेडी हैं। सिल्क की सिंपल सी साड़ी पर क्रीम कलर का बॉर्डर बना है। वहीं इस सिल्क की साड़ी के साथ मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया गया है। जिस पर सफेद रंग की एंब्रायडरी की गई है। फ्लोरल एंब्रायडरी के इस ब्लाउज पर गोल्डवर्क भी दिख रहा है।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं आलिया ने इस लुक को कोहल आईज और पिंक चिक्स के साथ गोल्डन ग्लिटरी मेकअप के साथ पूरा किया है। जबकि सुर्ख लाल लिपस्टिक के साथ खुले मेसी बाल और उन पर लगे दो लाल गुलाब रेट्रो लुक दे रहे हैं। आलिया का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
दूसरी तरफ आलिया ने एक और तस्वीर साझा की है। जिसमे वो एक बार फिर सफेद रंग की साड़ी में फिल्म का प्रमोशन करने निकली हैं। हर बार मिस भट्ट की साड़ी इंप्रेस कर रही है। आलिया ने इस बार मेसी लो बन के साथ अपने लुक को पूरा किया है। जिस पर दो पिंक कलर के गुलाब लगे हैं। वहीं आलिया न्यूड शेड की लिपस्टिक में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं लेस के डिजाइन वाली साड़ी के साथ आलिया ने बैकलेस मैचिंग के ब्लाउज के साथ पहना था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।