Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
alia bhatt ranbir kapoor before wedding look in kareena kapoor cousin armaan jain wedding reception
{"_id":"6257ef2c924e0a0edb18c80f","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-before-wedding-look-in-kareena-kapoor-cousin-armaan-jain-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: कपूर खानदान की इस शादी में दिखा था आलिया भट्ट का सबसे खूबसूरत लुक, रणबीर कपूर संग मारी थी एंट्री","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ranbir Alia Wedding: कपूर खानदान की इस शादी में दिखा था आलिया भट्ट का सबसे खूबसूरत लुक, रणबीर कपूर संग मारी थी एंट्री
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बेहद निजी समारोह में हो रही इस शादी में भी सितारों का ही जलवा देखने को मिलेगा। जिसमे नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और खास दोस्त करन जौहर शामिल होने वाले हैं। वहीं इन सितारों की खूबसूरत लुक भी देखने को मिलेगा। भले ही अभी तक आलिया का एक भी लुक सामने ना आया हो। लेकिन कपूर खानदान की शादी में पहुंची आलिया ने जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ एंट्री मारते ही हर किसी की निगाहें बस उन पर ही अटक गई थीं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में कपूर खानदान एक साथ इकट्ठा हुआ था। जिसमे करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां आलिया भट्ट ने बटोरी थी। वैसे तो रणबीर कपूर और आलिया एक साथ पहले भी नजर आ चुके थे। वहीं इस शादी में दोनों का खूबसूरत लुक देखने को मिला था।
3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में करीना कपूर ने सिल्वर कलर का लहंगा पहन सुर्खियां बटोरी थीं। तो वहीं कजिन की वेडिंग रिसेप्शन में रणबीर कपूर ने नीले रंग के बंदगला कुर्ता को चुना था। वहीं दूसरी तरफ मां नीतू कपूर का भी शाही अंदाज देखने को मिला था। नीतू कपूर ने भी नीले रंग का हैवी एंब्रायडरी वाला कुर्ता चुना था। जिस पर हरे रंग का दुपट्टा था। वहीं शार्ट हेयर में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : social media
जबकि आलिया भट्ट ने हर किसी को अपने खूबसूरत लुक से इंप्रेस कर लिया था। पिंक कलर के लहंगे में रेडी आलिया का लुक काफी स्टनिंग था। इस लहंगे पर मिंट ग्रीन कलर का दुपट्टा था। जिसके साथ वो मांगटीका लगाए नजर आई थीं। आलिया का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम-आनंद, रणबीर-आलिया
- फोटो : Instagram
हालांकि ये पहला मौका नहीं था जब वो रणबीर कपूर के संग यूं सजे धजे नजर आईं। इससे पहले वो सोनम कपूर की शादी में सबसे पहले एक साथ नजर आईं थीं। जिसमे आलिया ने ग्रीन कलर का खूबसूरत सब्यसाची लहंगा पहना था। वहीं चोकर नेकपीस संग उनका ये लुक काफी वायरल भी हुआ था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।