अनन्या पांडे भले ही बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम बन चुकी हों। लेकिन स्टाइल के मामले में उनकी बेस्ट फ्रेंड उनसे कम नहीं। अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं। वैसे सुहाना और अनन्या पांडे तो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन इस मामले में अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी कम नही है। शनाया की स्टाइलिश तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर के कई सारे फैन पेज भी हैं। जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। भले ही शनाया बॉलीवुड से दूर हों लेकिन वो कई सारे फैशन इवेंट में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं उनका ग्लैमरस फोटोशूट भी अक्सर सामने आता है।
अनन्या पांडे से कम स्टाइलिश नहीं उनकी बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 08 Dec 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन