फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनन्या पांडे ने छोटी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में दिखाया स्टाइलिश अंदाज

Sun, 14 Mar 2021 01:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 14 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
ananya panday in royal blue crop top with short skirt
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday

बीटाउन में इन दिनों नई नवेली एक्ट्रेसेज का बोलबाला है। जो अपनी अदाओं से फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं अनन्या पांडे। जो अपने फैशन सेंस से हर किसी की तारीफ पाती हैं। क्यूट और कैजुअल के साथ ही अनन्या अक्सर ही ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। जिसे फैशन एक्सपर्ट भी काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में जब वो शूटिंग के सिलसिले में निकलीं तो उनका स्टाइलिश अंदाज हर तरफ वायरल हो गया। 

ananya panday in royal blue crop top with short skirt
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, शूटिंग के सिलसिले में अनन्या पपराजी के कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान उन्हें जमकर पोज दिए। और ये पोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इन तस्वीरों में अनन्या ने नीले और सफेद रंगे के स्ट्राईप वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वर्टिकल और हॉरिजोंटल स्ट्राईप का कॉम्बिनेशन अनन्या के लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है। 

ananya panday in royal blue crop top with short skirt
अनन्या पांडे - फोटो : instagram fan page

अनन्या ने इस शूटिंग के लिए फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहन रखा था। जूल नेकलाइन टॉप पर नीले और सफेद रंग की पट्टियां बनी थीं। वहीं इसे बैक और स्लीव पर कट आउट डिटेल के साथ डिजाइन किया गया था। जबकि बात करें स्कर्ट की तो बलून डिजाइन की स्कर्ट पर सफेद और नीले रंग की लाइनिंग बनीं थीं। साथ में मैचिंग की बेल्ट के साथ इसे पेयर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya panday in royal blue crop top with short skirt
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं अनन्या ने इस क्यूट से लुक को पोनी टेल और पिंक लिप्स के साथ मिनिमम मेकअप के साथ कॉम्पलिमेंट किया था। जिसके साथ सफेद रंग की स्ट्रैपी हील्स उन्हें सेक्सी वाइब्स देने के लिए काफी दिख रही थी। अनन्या का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। 

विज्ञापन
ananya panday in royal blue crop top with short skirt
अनन्या पांडे - फोटो : ANI

बता दें कि अनन्या अपनी लीन बॉडी को फिट बनाने के लिए योगा का सहारा ले रही हैं। और कई बार योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हो जाती हैं। जहां पर उनका कूल लुक हमेशा स्टाइलिश दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed