{"_id":"5f8ea26a8ebc3e9be83adf91","slug":"ankita-lokhande-latest-pose-beautiful-look-in-marathi-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता लोखंडे बनीं दुल्हन तो फैंस हुए फिदा, बोले- 'बड़ी फुर्सत से बनाया है आपको'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अंकिता लोखंडे बनीं दुल्हन तो फैंस हुए फिदा, बोले- 'बड़ी फुर्सत से बनाया है आपको'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंकिता लोखंडे उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन्होंने छोटे पर्दे के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई है। जिसकी खास वजह है एक्टिंग। वहीं उनके लुक्स पर भी मरने वालों की कमी नहीं। अंकिता लोखंडे ने बहुत कम समय में एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर फैंस बनाए हैं। वहीं उनकी तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वो फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकती। इंस्टाग्राम एक्टिव अंकिता ने दुल्हन के लिबास में जब फोटो शेयर की तो फैंस की तारीफों की झड़ी लग गई।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
दरअसल, किसी फोटोशूट के लिए रेडी अंकिता मराठी दुल्हन के लिबास में तैयार हैं। हरे रंग की नौ गज की नौवारी साड़ी, जो कि सिल्क की है। पहने तैयार हैं। डार्क ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन और मरून रंग का बॉर्डर और बॉर्डर के मैचिंग के ब्लाउज के साथ मराठी मुलगी वाले लुक में मिस लोखंडे पोज दे रही हैं।
3 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता ने इस लुक को ज्वैलरी के साथ कांप्लिमेंट किया है। गोल्ड की हैवी ज्वैलरी और गोल्डन कमरबंद के साथ झुमके पहने दिख रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईज, पिंक लिप्स और साईड पार्टिशन हेयर डू के साथ लो बन अंकिता के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वैसे अंकिता को साड़ियों और ट्रेडिशनल आउटफिट से काफी प्यार है। इस बात का सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। जिस पर वो अक्सर ही सलवार कुर्ते के साथ ही साड़ियों में तस्वीरें शेयर करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता की इन नई तस्वीरों पर भी कमेंट की बहार आ गई। जैसे ही अंकिता ने दुल्हन के लिबास में तस्वीरें शेयर की तो फैंस कमेंट करने लगे। जहां कई फैंस ने उन्हें सुंदर लड़की बताया तो वहीं एक ने कह दिया- 'बड़ी फुर्सत से बनाया है आपको।' वैसे फैंस के साथ ही हमें भी अंकिता का ये मराठी मुलगी वाला लुक जंच रहा है। वहीं एक फैन ने कहा बिना मराठी नथ के इस लुक में अधूरापन है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।