फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजार में आया जींस का यह नया और अनोखा फैशन, कीमत जान हो जाएगी टेंशन

Sat, 19 Jan 2019 12:59 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 19 Jan 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Asymmetric Jeans is 2019 most bizarre trend
weird jeans - फोटो : instagram

पिछले साल जींस के कई अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड देखने को मिले थे। साल 2019 में भी एक अनोखा फैशन देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। डिजाइन को लेकर तो यह जींस मार्केट में आते ही छा गई है, लेकिन इसकी कीमत की वजह से भी यह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं इस जींस की पूरी कहानी...

Asymmetric Jeans is 2019 most bizarre trend
weird jeans - फोटो : instagram

यह जींस फैशन डिजाइनर कसेनिया शनाइडर (Ksenia Schnaider) के प्री फॉल 2019 के कलेक्शन से है। इस जींस का एक पैर स्ट्रेट फिट तो दूसरा पैर वाइड फ्लेयर स्टाइल में है। आपको यह मजाक लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

Asymmetric Jeans is 2019 most bizarre trend
weird jeans - फोटो : instagram

डिजाइनर ने इस जींस का नाम रखा है Asymmetric jeans, जिसका मतलब है जिनमें कोई समानता न हो। इस बात का अंदाजा आपको जींस को देखकर ही लग जाएगा। जींस के दोनों पांयचे में कोई समानता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asymmetric Jeans is 2019 most bizarre trend
weird jeans - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर भी लोगों के लिए इस जींस के डिजाइन को समझना थोड़ा मुश्किल है। इसके चलते लोग इस जींस का मजाक बना रहे हैं। कोई इसके एक पैर को दिल्ली और दूसरे पैर को यूपी बता रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- जींस का एक पैर चींटी का तो दूसरा हाथी का लग रहा है।

विज्ञापन
Asymmetric Jeans is 2019 most bizarre trend
थोंग जीन्स

बता दें, इस जींस की कीमत 290 यूरो है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 26,537 रुपए है। पिछले साल भी एक जींस काफी वायरल हुई थी, जिसका नाम था एक्सट्रीम कट आउट जींस। इस जींस को लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैंड कारमर ने डिजाइन किया था। इस जींस में सिर्फ जेब और जिप थी। यह सिर्फ आगे से ही नहीं बल्कि पीछे से भी इतनी ही फटी हुई थी। इसकी बनावट ने हर किसी को हैरान कर दिया था। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि आते ही यह जींस सोल्ड आउट हो गई थी। इस एक्सट्रीम कट हाई रेज जींस की कीमत है 168 डॉलर यानी लगभग 11 हजार से ज्यादा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed