Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
badminton player jwala gutta north indian wedding lehenga resplendently gorgeous designed by Rimple and Harpreet Narula
{"_id":"60ad13ba8ebc3e64711b06b6","slug":"badminton-player-jwala-gutta-north-indian-wedding-lehenga-resplendently-gorgeous-designed-by-rimple-and-harpreet-narula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने शादी के लिए चुना था इतना शाही जोड़ा, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने शादी के लिए चुना था इतना शाही जोड़ा, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 25 May 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ज्वाला गुट्टा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा क्रिकेटर और एक्टर विष्णु विशाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। साउथ और नॉर्थ इंडियन रीति रिवाज के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें इन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसे देख फैंस का बधाई देने का तांता लग गया था। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने नार्थ इंडियन रीति-रिवाज से हुई शादी के लिए शानदार जोड़े को चुना था। जिसकी तस्वीरें देख कोई भी ब्राइडल फैशन इंस्पिरेशन ले सकती है।
2 of 4
ज्वाला गुट्टा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज्वाला ने शादी के शाही जोड़े के लिए डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत को चुना था। जिनके बनाए जोड़े में ज्वाला के साथ ही विष्णु विशाल भी नजर आए थे। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला ने अपनी शादी के लिए सिल्क के लहंगे को चुना था।
3 of 4
ज्वाला गुट्टा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिल्क के लहंगे पर टुले डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था। लहंगे के लिए टुले लेयर डिजाइन की गई थी। जिस पर रेशम की कढ़ाई की गई थी। गुलाब से लेकर चेरी ब्लॉसम और बर्ड्स की डिजाइन बनी थी। वहीं लेयर वाली इस स्कर्ट पर क्रिस्टल और सिकुइन का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इस खास लहंगे के साथ ही ब्लाउज पर भी हूबहू डिजाइन उकेरी गई थी। जबकि साथ में पारदर्शी फैब्रिक का दुपट्टा मैच किया गया था। जिसकी किनारी पर क्रिस्टल और सिकुइन का वर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विष्णु विशाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं दूल्हे के रूप में सजे विष्णु विशाल ने हल्के पीले रंग की शेरवानी को चुना था। जिसका फैब्रिक सिल्क का बना हुआ था। वहीं साथ में जैकेट के ऊपर मोटिफ्स की एंब्रायडरी की गई थी। खास विंटेज फैब्रिक के ऊपर सिल्क बेस था। जिस पर कसाब- डोरी मरोडी का काम था। साथ में दबका, सिकुइन, मोतियों के साथ आरी का काम कर इस शेरवानी को खूबसूरत बनाया गया था। वहीं शेरवानी के साथ खादी के कुर्ते को मैच किया गया था। जिस पर गोटा और रेशम जरदोजी का टेक्स्चर था। जिसे चूड़ीदार पायजामे के साथ मैच किया गया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।