लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बैसाखी लुक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैसाखी का पर्व हर साल बैसाख के महीने में मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर तैयार हो गुरुद्वारे में पूजा के लिए जाते हैं। कहते हैं कि इस दिन सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। वहीं रबी की फसल काटने से भी इसका संबंध है। ये पर्व उत्तर भारत और खासतौर पर पंजाब में मनाया जाता है। अगर इस बैसाखी आप ट्रेडिशनल परांदा बालों में लगाना चाहती हैं। तो कुछ हटके तरीकों से इसे बालों में लगाएं। छोटे बालों से लेकर बड़े बालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह परांदा लगाया जा सकता है।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram/theshilpashetty
वैसे तो शिल्पा शेट्टी ने बालों में ्ट्रेडिशनल परांदा नहीं लगाया है। लेकिन अगर आपको परांदा लगाना नहीं आता। तो आप छोटे बालों में पोनी बनाकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गोल्डन गोटे को बांध सकती हैं। ये बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देगा। साथ ही स्टाइलिश भी लगेगा।
3 of 5
बैसाखी लुक
- फोटो : instagram
आप चाहे तो बालों में नकली बालों की चोटी लगाकर उसमे कपड़े के अपोजिट कलर का परांदा लगा सकती हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने गुलाबी रंग के लहंगे के साथ नीले रंग का परांदा लगा रखा है। जो कि ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दिख रहा है। आप इस तरह से बालों में आसानी से लगा सकते हैं। बस अपने कपड़े के उलट कलर को मैचकर बालों में परांदा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैसाखी लुक
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी की तरह छोटे बालों में फ्रेंच ट्विस्ट चोटी को थोड़ा सा मॉडर्न तरीके से बनाएं। वहीं सबसे आखिर में परांदा को लगाएं। लेकिन इस तरह की चोटी में आप मैचिंग के कलर का ही परांदा लगाएं तो बेहतर लुक मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
बैसाखी लुक
- फोटो : instagram
बालों में आप परांदा नहीं लगाना चाहती तो कियारा आडवाणी की तरह बालों में चोटी बनाकर गोल्डन या सिल्वर धागे को अपनी चोटी में लगा सकती हैं। बस इसे थोड़ा सा खूबसूरत लुक देने के लिए रबर बैंड डिजाइनर और एंब्रायडरी वाला लगाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।