Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Bakrid 2024 trendy kurta collection inspired by actors Shahid kapoor to shoaib ibrahim
{"_id":"666aa01673b0bd25c004399a","slug":"bakrid-2024-trendy-kurta-collection-inspired-by-actors-shahid-kapoor-to-shoaib-ibrahim-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bakrid 2024: बकरीद पर दिखाना है अपना अलग अंदाज तो इन अभिनेताओं के लुक से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bakrid 2024: बकरीद पर दिखाना है अपना अलग अंदाज तो इन अभिनेताओं के लुक से लें टिप्स
Bakrid 2024: हर साल ईद उल फितर के बाद ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ईद उल फितर की तरह ही इसका भी अपना अलग महत्व है। इस दिन लोग बकरे की बलि देते हैं, जिस वजह से ईद उल अजहा को बकरीद भी कहा जाता है। इस साल बकरीद ईद 17 जून को मनाई जा रही है।
इस दिन का इस्लाम धर्म में काफी महत्व है। लोग ये त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। सुबह की नमाज के बाद लोग बकरे की बलि देते हैं, और फिर शाम को नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देते हैं।
इस त्योहार पर नए कपड़े पहनने का रिवाज होता है। लड़कियां तो इसकी तैयारी महीनों पहले से शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस बार ईद के दिन अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेताओं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप ईद के दिन तैयार हो सकते हैं।
2 of 6
बकरीद 2024
- फोटो : instagram
करण सिंह ग्रोवर
टीवी की दुनिया से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले करण सिंह ग्रोवर का हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अगर आप ईद के दिन एथनिक पहनने का सोच रहे हैं तो करण के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। बंद गले वाले इस कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामा भी अच्छा लगेगा।
3 of 6
बकरीद 2024
- फोटो : instagram
शोएब इब्राहिम
टीवी के साथ-साथ यूट्यूब की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले शोएब का एथनिक अंदाज काफी क्लासी रहता है। उनका ये ब्लैक रंग का मिरर वर्क वाला कुर्ता पायजामा देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ शोएब की तरह ही दुपट्टा जरूर कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बकरीद 2024
- फोटो : instagram
विक्की कौशल
अगर कुछ रॉयल पहनने का सोच रहे हैं तो विक्की कौशल का ये लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसके साथ आप भी विक्की की तरह ही हैवी दुपट्टा या शॉल कैरी करें। गर्मियों में पहनने के लिए अलग तरीके की शॉल आती है, जो आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
बकरीद 2024
- फोटो : instagram
मोहसिन खान
अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाले मोहसिन का एथनिक अंदाज काफी अच्छा रहता है। आप ईद के लिए उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इसके लिए आपको बस व्हाइट कुर्ते और पायजामे के साथ ब्लू रंग की जैकेट कैरी करनी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।