त्वचा की देखभाल के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करता है। हालांकि इसके बावजूद भी चेहरे पर दाग, धब्बे और झुर्रिया आ ही जाती हैं। चेहर पर इन समस्याओं के हो जाने के बाद महंगे से महंगे प्रोड्क्ट्स भी खास कारगर नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे एंटी एजिंग फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से त्वचा से दाग धब्बे हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन एंटी एजिंग फूड्स के बारे में विस्तार से...
चेहरे से झुर्रियों को खत्म कर जवां बना देंगे ये 5 एंटी एजिंग फूड्स, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडे
त्वचा और बालों को हेल्दी रखना है, तो एक अंडा हर दिन नाश्ते में खाएं। कोशिकाएं प्रोटीन से बनती हैं और अंडों में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है। अधिक दिनों तक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना है, तो अंडा जरूर खाएं।
दही
घरेलू नुस्खों में दही का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। दही में मौजूद कैल्शियम त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे दाग-धब्बे, साइंस ऑफ एजिंग, रिंकल्स, मुंहासों आदि से भी छुटकारा मिल सकता है।
मेथी
मेथी का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। मेथी में खनिज, पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है। यह कम उम्र में त्वचा में होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाए रखती है और इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां भी दूर होती हैं।
बादाम
बादाम न सिर्फ मेमोरी के लिए फायदेमंद है बल्कि यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ ही विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा में नई कोशिकाएं के निर्माण में मदद करता है। बादाम खाने से भी चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है।