खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां क्या-क्या जतन करती हैं। घरेलू नुस्खे आजमाने से लेकर पार्लर तक के चक्कर लगाती हैं। लेकिन मनमुताबिक लुक न मिलने की वजह से उन्हें निराशा मिलती है। इस लॉकडाउन में मौका है ऐसे ही कुछ ब्यूटी टिप्स ट्राई करने का, जिसे आप लॉकडाउन खुलने के बाद बाहर जाने के लिए ट्राई कर सकती है। आगे की स्लाइड में पढ़ें ऐसी ही कुछ टिप्स।
5 ब्यूटी टिप्स जो मेकअप से लेकर सुंदरता बढ़ाने में आएंगे काम, मौका है घर बैठे कर लें ट्राई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर हीरोइनों को देखा गया है कि उनके चेहरे पर नेचुरल ब्लश नजर आता है। जिसे देख उसी तरह का मेकअप करने का मन करता है लेकिन असलियत में जब चिक्स पर ब्लश का इस्तेमाल करिए तो वो पेंट जैसा दिखने लगता है। नेचुरल पिंक ग्लो चेहरे पर चाहिए तो ब्लश के ब्रश को झाड़कर बचा हुआ चेहरे पर लगाएं। जैसे चेहरे पर नाक के हिस्से पर थोड़ा सा ब्लश लगाने के बाद बाकी ब्रश को अच्छे से झाड़ लें और चिक्स और चिकबोन के हिस्से पर लगाएं। नेचुरल पिंक ग्लो चेहरे पर चाहिए तो ब्लश को बहुत ही थोड़ा सा इस्तेमाल करें।
कटरीना और कई बार आलिया भट्ट को देखा गया है कि उन्होंने आंखों पर कोई मेकअप नहीं किया है।। लेकिन ऐसा नहीं है ये हीरोइनें आंखों के आसपास पूरा मेकअप करती हैं लेकिन इसके लिए वो काजल का इस्तेमाल नहीं करती हैं। आंखों का मेकअप करने के ब्रांजर या आईशैडो को लेकर उसे आंखों के आसपास लगा सकती हैं।
कई बार हमें मेकअप करने का मन नहीं होता लेकिन फिर भी अच्छा दिखना होता है। ऐसे में सबसे पहले चेहरे की आईब्रो को परफेक्ट शेप दें। केवल यहीं एक ट्रिक पूरे चेहरे को बदल देगी। अगर यकीन न होतो एक बार इसे ट्राई करके जरूर देखें।
अगर मुंहासों से छुटकारा पाना है तो सबसे जरूरी चीज की वर्कआउट के समय मेकअप न करें। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप न हो। क्योंकि जब एक्सरसाइज की जाती है तो पसीना निकलता है और पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि चेहरे पर पसीना, धूल, मिट्टी न लगे।