फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीखी और पतली नाक के लिए जरूरी नहीं सर्जरी, इन 7 तरीकों से पाएं नोज शेपिंग

Tue, 24 Mar 2020 06:14 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 24 Mar 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
7 tips for keep nose in shape excercise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सुंदर चेहरे की जब भी बात होती है तो बड़ी आंखें, लंबे बाल, डार्क पिंक लिप्स के साथ पतली नाक होना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं कई लोग तो अपनी नाक की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सर्जरी तक करवाते हैं और लाखों खर्च कर देते हैं। वहीं कुछ लोग नाक को शेप में लाने के लिए मेकअप में ही घंटो समय लगा देते हैं। इसके बावजूद भी अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता है। अगर आपको नाक शेप में करने की जरूरत है तो परेशान होने की बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके और एक्सरसाइज बताएंगे जो नाक को शेप में ला सकते हैं।

7 tips for keep nose in shape excercise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाक शेप में लाने के लिए करें नोज शेपिंग एक्सरसाइज
अगर आपको भी अपनी नाक का शेप सही नहीं लगता है तो ये एक्सरसाइज आपके लिए ही है। नोज शेपिंग एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास आपके नाक को सही शेप में ला सकता है। नोज शेपिंग एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी अंगूठे के बाद वाली पहली अंगुली से नाक को थोड़ा-सा दबाएं और धीरे-धीरे सांस लें। नाक के किनारों के आस-पास दबाव बनाए रखें। इस व्यायाम को एक दिन में कम से कम 10 बार दोहराएं।

7 tips for keep nose in shape excercise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

नोज शॉर्टनिंग
नोज शॉर्टनिंग के अभ्यास करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अपनी तर्जनी अंगुली को नाक पर रखें और धीरे-धीरे दबाव बनाएं। इस व्यायाम की सबसे अच्छी बात ये है आप इसे दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकते हैं। इस व्यायाम के अभ्यास से आपकी नाक आकार में आ जाएगी और कार्टिलेज भी कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 tips for keep nose in shape excercise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाक सीधी करने के लिए

कई लोगों की नाक तिरछी होती है। ऐसे लोगों के लिए ये एक बेहतर तरीका है। हल्के से मुस्कान के साथ किए जाने वाला यह व्यायाम बैठे-बैठे ही आपकी नाक सीधी कर देगा। इसके लिए आप मुस्कुराएं और फिर अंगुली की मदद से अपनी नाक को नीचे से ऊपर की ओर धकेलें। यह आपकी नाक के किनारों पर मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करेगा। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को पूरे दिन में 20 से 30 बार दोहराएं।

विज्ञापन
7 tips for keep nose in shape excercise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाक की मालिश
नाक की लगातार मालिश भी नोज शेप में हमारी मदद करती है। इसके लिए आपको अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर किनारे के हिस्सों पर मालिश करें। मालिश करते समय अपनी अंगुलियों को गोलाकार गति में चलाएं। ऐसा इन में एक-दो बार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed