फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Suit Designs: अपने टेलर को दिखा दें ये 5 सूट डिजाइन, साधारण कपड़ा भी लगेगा लाखों का!

Tue, 18 Aug 2026 11:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

Trending Raksha Bandhan Outfits: आप अपनी पसंद और बॉडी टाइप के हिसाब से सूट का कट और फिट भी तय कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि इस रक्षाबंधन आपका आउटफिट सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, तो इन डिजाइनर सूट आइडियाज को अपने टेलर के साथ जरूर शेयर करें।

विज्ञापन
Best Rakhi Outfit Ideas: Trending Designer Suit Designs for Women
ट्रेंडिंग सूट डिजाइन - फोटो : Ai

Rakhi Outfit Ideas For Women: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि इस खास दिन पर हर कोई अपने लुक को लेकर भी काफी उत्साहित रहता है। अगर आप इस बार बाजार से तैयार सूट खरीदने के बजाय कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो बिल्कुल यूनिक और डिजाइनर लगे, तो अपने भरोसेमंद टेलर से सूट सिलवाना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।



सही फैब्रिक, आकर्षक नेकलाइन, ट्रेंडी स्लीव्स और खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी के साथ साधारण कपड़ा भी बेहद महंगा और प्रीमियम नजर आ सकता है। खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर पेस्टल, पिंक, ग्रीन, येलो और रेड जैसे रंग काफी खूबसूरत लगते हैं।

आप अपनी पसंद और बॉडी टाइप के हिसाब से सूट का कट और फिट भी तय कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि इस रक्षाबंधन आपका आउटफिट सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे, तो इन डिजाइनर सूट आइडियाज को अपने टेलर के साथ जरूर शेयर करें।

टेलर को कपड़ा देते समय इन बातों का रखें ध्यान
 

  • पहले से डिजाइन का रेफरेंस फोटो दिखाएं।

  • कपड़े की लंबाई और चौड़ाई नापकर दें।

  • नेकलाइन और स्लीव्स का डिजाइन पहले तय करें।

  • दुपट्टे के बॉर्डर को सूट के वर्क से मैच कराएं।

  • फिटिंग के लिए कम से कम एक ट्रायल जरूर लें।

  • त्योहार से कुछ दिन पहले सिलाई के लिए कपड़ा दें, ताकि आखिरी समय में बदलाव की गुंजाइश रहे।

Best Rakhi Outfit Ideas: Trending Designer Suit Designs for Women
ट्रेंडिंग सूट डिजाइन - फोटो : Ai

डिजाइनर सूट के ट्रेंडी आइडियाज

अनारकली सूट

  • फ्लेयर्ड अनारकली सूट रक्षाबंधन के लिए क्लासी और फेस्टिव लुक देता है।
  • सिल्क, रेयॉन या जॉर्जेट फैब्रिक पर हल्की एम्ब्रॉयडरी इसे प्रीमियम बना सकती है।
  • आप अंगरखा स्टाइल अनारकली बनवा सकती हैं, जिसमें आगे से क्राॅस ओवर या लेयर्ड पैटर्न होता है।
Best Rakhi Outfit Ideas: Trending Designer Suit Designs for Women
ट्रेंडिंग सूट डिजाइन - फोटो : Ai

शरारा स्टाइल सूट

  • छोटे कुर्ते के साथ शरारा और मैचिंग दुपट्टा एक मॉडर्न फेस्टिव लुक देता है।
  • बॉर्डर पर गोटा पट्टी या सीक्विन वर्क कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Rakhi Outfit Ideas: Trending Designer Suit Designs for Women
ट्रेंडिंग सूट डिजाइन - फोटो : Ai

पैंट स्टाइल सूट

  • अगर आपको सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद है, तो स्ट्रेट कुर्ते के साथ डिजाइनर पैंट बनवाएं।
  • नेकलाइन और स्लीव्स पर खास काम करवाकर इसे यूनिक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Best Rakhi Outfit Ideas: Trending Designer Suit Designs for Women
ट्रेंडिंग सूट डिजाइन - फोटो : Ai

पेपलम स्टाइल कुर्ती सूट

  • कमर से फ्लेयर वाला पेपलम डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक देता है।
  • इसे प्लाजो या शरारा के साथ पेयर किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed