बालीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट खुद को मेन्टेन करने के लिए काफी मेहनत करती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते वह हमेशा चुस्त दुरूस्त और खूबसूरत नजर आती हैं। आलिया भट्ट केवल स्लिम और फिट ही नहीं है बल्कि उनकी त्वचा भी काफी ग्लोइंग रहती है। जिसका राज है सही खानपान। इसीलिए अक्सर लोग आलिया की फिटनेस से प्रभावित होकर उनकी डाइट के बारे में पूछते हैं। इन्ही सब सवालो का जावब आलिया अपने यूट्यूब चैनल, आलिया बी पर देती हैं। चैनल पर वह नियमित तौर पर हेल्थी डिशेज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले आलिया ने दक्षिण भारतीय शैली की जुकिनी सब्जी की रेसिपी अपने यूट्यूूब चैनल पर शेयर की थी।
आलिया भट्ट की खूबसूरत त्वचा और फिटनेस का राज है ये सब्जी, आप भी जानिए इसके फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया की युट्यूब पर "इन माय किचन" सीरीज़ में, उन्होंने कुछ समय पहले दक्षिण-भारतीय शैली की जुकिनी सब्जी को बनाते हुए शेयर किया था। वीडियो में इस सब्जी को बनाते हुए वह काफी डरी और घबराई नजर आ रही थी, लेकिन उन्होंने इस सब्जी को बनाकर खुद भी खाया और अपने मेहमानों को भी खिलाया। मेहमानों ने आलिया कि इस सब्जी को खूब पसंद किया। आपको बता दें कि जुकिनी वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद सब्जी है। इस सब्जी के सेवन से चेहरों की झुर्रियां तो कम होती ही हैं साथ साथ शरीर के भीतर विभिन्न तरह के पोषक तत्व भी पहुंचते है।
आपको बता दें कि उनकी इस फिटनेस के पीछे जुकिनी सब्जी की अहम भूमिका है। इस हरी सब्जी में फोलेट, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन जैसे शक्तिशाली पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व मस्तिष्क की गति को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। जुकिनी के सेवन से हार्मोनल कार्यों को संश्लेषित करते हैं, जिसमें आपके मूड और ऊर्जा को नियंत्रित करने वाले हॉर्मोन्स भी शामिल हैं। सीधी भाषा मेंं कहें तो जुकिनी के सेवन से मस्तिष्क और मन काफी शांत हो जाते हैं। इसके चलते आपके ध्यान लगाने की शक्ति में वृद्धि होती है और आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पहले की बजाए और भी ज्यादा फोकस्ड हो जाते हैं।
शरीर के वजन को करता है कम
जुकिनी एक कम कैलोरी वाला भोजन है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। यह सब्जी उन लोगों के लिए एक अच्छे सप्लीमेंट के रूप में कार्य कर सकती है जो वजन कम करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके भीतर फायबर और पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है, जो कि आपके पाचन क्रिया की क्षमता में वृद्दी करता है। इसमें से कार्बोहाइड्रेट धीमे धीमे निकलता है, जिसका चलते आप कम खाना खाने के बाद भी अधिक समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करते हैं ।
आपको बता दें कि ज़ूकिनी, जादुई एंटी-एजिंग सप्लिमेंट की तरह काम करती है। इससे आपके शरीर की जवानियत बरकरार रहती है। इसमें अत्यधिक शक्तिशाली रोग प्रतिरोधक तत्व होते हैं जो सक्रिय रूप से बीमारियों से लड़ते हैं और उनका खात्मा करते हैं। इसकी खास बात यह कि सभी मल्टीविटामिन और पोषक तत्व इस सब्जी के छिलके में ही होते हैं। इसलिए इसके छिलके को फेकना नही चाहिए उसका सेवन करना चाहिए।